राजस्थान : बंद कमरे में मिला यूपी के युवती-युवक का शव, दरवाजे के नीचे से बह रहा था खून
जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के एक कमरे में युवक-युवती का शव मिला है। दोनों मूलरूप से यूपी के रहने वाले थे। परिवार के साथ वर्षों से जोधपुर में रह रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि युवक ने युवती की हत्या के बाद आत्महत्या ली।

जोधपुर की अशोक कॉलोनी का मामला
जोधपुर ईस्ट डीसीपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृतका की शिनाख्त दीपा और मृतक की गोविंद के रूप में हुई है। दोनों यूपी के बनारस के रहने वाले थे। इनके बीच मौसेरे भाई-बहन का रिश्ता है। परिवार के साथ जोधपुर के मंडोर पुलिस थाना इलाके के अशोक कॉलोनी में रहते थे।

युवक को गोद ले रखा था
मृतका की मां ने युवक को गोद ले रखा था। ऐसे में परिजनों ने दोनों के बीच मुंह बोले भाई बहन का रिश्ता बताया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोविंद लॉकडाउन से पहले दीपा के घर आया और तब से यहीं पर रह रहा था।

खून देखकर परिवार में हाहाकार मच गया
गोविंद ने सुबह अपनी बहन दीपा के साथ कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिवार वालों ने दरवाजा बजाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ ही देर बाद दरवाजे के नीचे से खून बहता बाहर आने लगा। खून देखकर परिवार में हाहाकार मच गया।

पुलिस ने आकर तुड़वाया दरवाजा
हाहाकार सुनने के बाद आसपास के पड़ोसी भी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। आखिरकार मामले की सूचना मंडोर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर दोनों ही शव पड़े मिले।

युवती की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या
डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दीपा और गोविंद के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। युवती की हत्या गला दबाकर की गई है। जबकि खुद गोविंद का गला कांच से रेता हुआ है। ऐसे में आशंका है कि गोविंद ने दीपा की हत्या कर आत्महत्या कर ली।












Click it and Unblock the Notifications