जोधपुर में दिनदहाड़े हत्या : पुलिस कस्टडी में आरोपी को मारी पांच गोली, बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग
जोधपुर, 18 दिसम्बर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पेशी से लौट रहे बदमाश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश को पुलिस कस्टडी में पांच गोली मारी गई हैं।

जोधपुर में इस वारदात को बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद मौके पर ही पिस्टल छोड़कर भाग गए। वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार जोधपुर के गुडा एंदला पुलिस थाने में कालूपूरी और सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज था। शनिवार को पुलिस चालानी गार्ड दोनों को पेशी करवाकर लौट रही थी। उन्हें ऑटो से जेल वापस ले जाया जा रहा था।
रास्ते में रातानाडा थाने से कुछ दूर भाटिया चौराहा पर पुलिस कस्टडी में एक आरोपी पर बाइक सवार युवकों ने सुरेश पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications