Chirag Soni : चिराग सोनी रोजाना कमाएगा 90 हजार रुपए, 26 की उम्र में Google में लगी 3.25 करोड़ की Job
जोधपुर के चिराग सोनी ने गूगल में पाई 3.25 करोड़ सालाना पैकेज की जॉब
जोधपुर, 18 अगस्त। एक बार अच्छी खासी नौकरी लगने के बाद अधिकांश लोग उसी में जिंदगी खपा देते हैं। उससे बड़ा कुछ हासिल करने की दिशा में प्रयास तक नहीं करते, मगर इस मामले में राजस्थान के जोधपुर के चिराग सोनी की कहानी सबसे जुदा और हर किसी को प्रेरित करने वाली है। चिराग वो शख्स हैं, जो एक लाख रुपए प्रतिमाह की नौकरी छोड़कर फिर से पढ़ाई शुरू की और आज इसने खुद को करीब एक लाख रुपए तो प्रतिदिन कमाने लायक बना लिया।

चिराग सोनी को हर माह मिलेंगे 27 लाख रुपए
दरअसल, चिराग सोनी को दुनिया की नामी कंपनी गूगल ने 3.25 करोड़ सालाना के पैकेज पर नौकरी हासिल की है। अगले माह में अमेरिका जाकर ज्वाइन करेंगे। इस लिहाज से चिराग सोनी को बतौर वेतन हर माह करीब 27 लाख रुपए मिलेंगे, जो एक दिन के करीब 90 हजार रुपए होते हैं। हालांकि इस पैकेज में से टैक्स की कटौती भी होगी। खास बात यह है कि इससे पहले चिराग ने गूगल इंडिया का 45 लाख रुपए महीने का जॉब ऑफर ठुकरा दिया था।

12 सितम्बर को गूगल में ज्वाइन करेंगे चिराग सोनी
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में चिराग सोनी ने अपनी कामयाबी की पूरी कहानी बयां की, जो काफी रोचक व प्रेरणादायी है। चिराग 12 अगस्त 2022 को अमेरिका से जोधपुर लौटे हैं। सितम्बर में अमेरिका वापस जाएंगे और 12 सितम्बर को गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर-3 के पद पर ज्वाइन करेंगे। चिराग को गूगल में इसी साल मार्च में इंटरव्यू हुआ था, जिसके 45 मिनट से लेकर एक घंटे तक पांच से छह राउंड थे।

चिराग सोनी का परिवार
चिराग के पिता गजेंद्र सोनी का जोधपुर में ऑटो मोबाइल का काम है। इनके दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे चिराग ने गूगल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में करोड़ों के पैकेज जॉब हासिल कर झोली खुशियों से भर दी। चिराग का जन्म दिसम्बर 1996 को हुआ था। चिराग का छोटा भाई प्रयाग सोनी शिमला से लॉ की पढ़ाई कर रहा है जबकि बहन हर्षिता जोधपुर से इंजीनियरिंग कर रही है। मां सुषमा ने बीएड की डिग्री ले रखी है। हाउसवाइफ हैं।

ओसियां से लेकर अमेरिका तक में पढ़ाई
चिराग सोनी ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से जोधपुर के ओसियां का रहने वाला है। पांचवीं तक की पढ़ाई ओसियां के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से हिंदी माध्यम में की। वर्तमान में परिवार जोधपुर के पावटा में रहता है। कक्षा छह से दस की पढ़ाई जोधपुर के सेंट ऑस्टिन स्कूल से अंग्रेजी माध्यम से हुई। इसके बाद 11वीं व 12वीं कोटा से की। साथ में आईआईटी की तैयारी भी। साल 2014 से 2018 तक आईआईटी पटना से बीटके किया। फिर साल 2021-22 में अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की।

नोएडा-हैदराबाद में भी की नौकरी
बीटेक करने के बाद 2018-19 में चिराग ने सैमसंग के नोएड ऑफिस में 14 लाख के पैकेज पर डेढ़ साल तक नौकरी की। फिर यहां से हैदराबाद जाकर यूएसए बेस्ड कंपनी DESHAW ज्वाइन की। यहां दो साल तक काम किया। इसके बाद यह नौकरी भी छोड़ दी और अमेरिका जाकर मास्टर डिग्री हासिल की। इस बीच चिराग को गूगल इंडिया से भी बैंगलुरु के लिए 45 लाख सालाना की नौकरी ऑफर हुई थी।

फेसबुक से भी मिला ऑफर
अमेरिका से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री करने के बाद चिराग सोनी को अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक जैसी नामी कंपनियों से भी जॉब मिले थे, मगर चिराग ने गूगल को चुना। चिराग गूगल में गूगल असिस्टेंट से संबंधित सॉफ्टवेयर डवलप करेंगे। ये कहते हैं कि 'इंसान को बेहतर के हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। मेरे प्रयासों के नतीजे सबके सामने है'












Click it and Unblock the Notifications