जोधपुर एक्सीडेंट में खत्म हुआ BOB मैनेजर का परिवार, शोक सभा से लौट रहे मां-बेटे व बेटी की मौत
जोधपुर, 21 फरवरी। राजस्थान के जोधपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। शोक सभा से लौटते समय इस परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें मां-बेटा व बेटी शामिल है। यह परिवार बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर का था।जोधपुर जिले में जैसलमेर रोड पर देचू पुलिस थाना इलाके के मंडला गांव के पास हुए सड़क हादसे में खुद बैंक मैनेजर केसी शर्मा (59) की भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार केसी शर्मा के छोटे भाई की सास का निधन हो गया था। उनकी मां लीला देवी (80) और बहन गीता (63) समधी के घर शोक सभा में गए थे। वापसी में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे देचू से करीब 10 किलोमीटर दूर मंडला के पास सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से उनकी कार टकरा गई।
सड़क हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार तीनों लोग अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। पीछे से दूसरी कार में आ रहे परिवार के बाकी सदस्यों ने आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
बता दें कि केसी शर्मा मूलरूप से जोधपुर जिले के बिराई के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग जोधपुर में ही थी। अप्रैल 2022 में रिटायर होने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications