हिस्ट्रीशीटर पिता की मौत का बदला लेने के लिए दूसरे हिस्ट्रीशीटर को सबके सामने दी ये 'सजा'
जोधपुर।
राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर से रोंगड़े खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या का बदला लेने के लिए धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने दूसरे हिस्ट्रीशीटर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। जोधपुर सदर कोतवाली पुलिस थाना इलाके के साइकिल मार्केट में पन्ना निवास के पास सोमवार शाम को हुई इस घटना में हिस्ट्रीशीटर अधमरा हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
जोधपुर के साइकिल मार्केट की घटना
जोधपुर पुलिस के अनुसार मोहल्ला लायकान निवासी 40 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर लियाकत अली शाम को मोपेड पर साइकिल मार्केट के पास से निकल रहा था। पन्ना निवास की गली में दो-तीन दुपहिया वाहनों पर आए सात व्यक्तियों ने आड़े फिरकर उसे रोक लिया और जानलेवा हमला कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
लियाकत सड़क पर नीचे गिर गया और हमलावरों ने उसे घेरकर चाकू, सरिया, लोहे की रॉड, पाइप व तलवार से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। उसके सिर, हाथ व दोनों पांवों से खून बहने लगा और वह निढाल हो गया। बाद में हमलावर अपने-अपने वाहनों पर भाग निकले। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन भी मौके पर आए और घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पिछले साल हिस्ट्रीशीटर नूर मोहम्मद की हत्या
बता दें कि गत 27 नवम्बर को पाल हवेली के पास खड़े हिस्ट्रीशीटर मोहल्ला लायकान निवासी हिस्ट्रीशीटर नूर मोहम्मद पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में मोहल्ले के ही हिस्ट्रीशीटर सुल्तान उर्फ बीड़ा पुत्र अहमद हुसैन को गिरफ्तार किया था। जो अभी जेल में है। सुल्तान व जानलेवा हमले में घायल लियाकत सगे भाई हैं। घायल व परिजन का आरोप है कि नूर मोहम्मद की हत्या का बदला लेने के लिए उसके पुत्र व भाइयों ने अब लियाकत अली पर जानलेवा हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications