Asaram News Rajasthan: जोधपुर में आसाराम के वकील को पीटा, पैरवी करने आए थे दिल्ली से
यौन उत्पीड़न के मामले में जिंदगी की आखिरी सांस तक जेल की सजा भुगत रहे आसाराम के वकील को जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में पीटने का मामला सामने आया है। वकील विजय साहनी आसाराम केस में पैरवी के लिए दिल्ली से जोधपुर आए थे।

जानकारी के अनुसार जोधपुर स्थित राजस्थान हाई कोर्ट में आसाराम के स्वास्थ्य कारणों को लेकर याचिका दायर की गई थी। उनकी याचिका पर 18 जनवरी को सुनवाई होनी थी। खबर है कि यहां जेल में बंद आसाराम के समर्थकों ने हाई कोर्ट परिसर में वकील विजय साहनी को पीट दिया।
वकील की पिटाई की घटना के बाद हाई कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अन्य वकील भी इस घटना से भड़क गए। बाद में आरोपियों को पकड़कर जोधपुर जिले की कुड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
मीडिया की खबरों के अनुसार आसाराम के समर्थकों में से एक मारवाह ने साल 2016 में उनकी जमानत के लिए उनके स्वास्थ्य स्थिति से संबंधित फर्जी आरटीआई जवाब जमा सर्वोच्च न्यायालय में किया था। इसके बाद आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले के सह-आरोपी रविराय मारवाह को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
खबर है कि सर्वोच्च न्यायालय में आरटीआई के दस्तावेज मारवाह को गणेश कुमार नाम के शख्स ने दिए थे। गाणेश ने ये दस्तावेज आरटीआई का आवेदन देकर जेल से हासिल किए थे। मारवाह ने बाद में इसे शीर्ष अदालत में आसाराम के वकील को सौंप दिया था। बाद में जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी निकले।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब यह बात सामने आई कि अदालत में पेश स्वास्थ्य प्रमाण पत्र झूठा है। कोर्ट ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और अदालत को गुमराह करने व झूठे साक्ष्य पेश करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications