Anita Bhati : नहीं रहीं राजस्थानी अभिनेत्री व नृत्यांगना अनिता भाटी, सड़क हादसे में हुई मौत
पाली। राजस्थान के पाली शहर की रहने वाली राजस्थान अभिनेत्री व डांसर अनिता भाटी नहीं रहीं। मंगलवार रात सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। हादसा शेरगढ़ के पास हुआ। वे जोधपुर से जैसलमेर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए जा रही थी। रास्ते में दुर्घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थानी अभिनेत्री व नृत्यांगना अनिता भाटी कार में सवार होकर जैसलमेर जा रही थी। रास्ते में शेरगढ़ के पास एक बेकाबू ट्रक ने उनकी कार के टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उनका जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। यहां पर उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

दूसरे दिन बुधवार सुबह उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और साथी कलाकार जोधपुर के अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने दोपहर को पोस्टमार्टक के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अनिता ने अपने बेहतरीन नृत्य की बदौलत अल्प समय में ही विशेष पहचान कायम की। नृत्य में पारंगत होने के कारण उन्हें कुछ राजस्थानी फिल्मों में भी काम करने का अवसर मिला।
Anita Bhati : नहींं रहीं राजस्थानी अभिनेत्री व नृत्यांगना अनिता भाटी, सड़क हादसे में हुई मौत
पाली। राजस्थान के पाली शहर की रहने वाली राजस्थान अभिनेत्री व डांसर अनिता भाटी नहीं रहीं। मंगलवार रात सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।
हादसा शेरगढ़ के पास हुआ। वे जोधपुर से जैसलमेर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए जा रही थी। रास्ते में दुर्घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार राजस्थानी अभिनेत्री व नृत्यांगना अनिता भाटी कार में सवार होकर जैसलमेर जा रही थी। रास्ते में शेरगढ़ के पास एक बेकाबू ट्रक ने उनकी कार के टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उनका जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। यहां पर उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
दूसरे दिन बुधवार सुबह उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और साथी कलाकार जोधपुर के अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने दोपहर को पोस्टमार्टक के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अनिता ने अपने बेहतरीन नृत्य की बदौलत अल्प समय में ही विशेष पहचान कायम की। नृत्य में पारंगत होने के कारण उन्हें कुछ राजस्थानी फिल्मों में भी काम करने का अवसर मिला।

Click it and Unblock the Notifications