जोधपुर घटना में 97 लोगों को किया गया गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

जोधपुर, 04 मई। ईद के मौके पर जिस तरह से राजस्थान के जोधपुर में दो गुटों के बीच टकराव हुआ उसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण है। घटना के बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है और आरोपी की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को इस पूरे मामले में 97 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एडीजी लॉ एंड ऑर्टर हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि जिले में सख्त कर्फ्यू लाग कर दिया गया है, शीर्ष और वरिष्ठ अधिकारियों को यहां पर तैनात किया गया है, जिले में हर छोटी घटना पर नजर रखी जा रही है. कुल 97 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Recommended Video

      Jodhpur Violence: Ashok Gehlot का BJP पर बड़ा आरोप, नहीं देखी जा रही शांति | वनइंडिया हिंदी
      jodhpur

      राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने राज्यपाल कलराज मिश्रा से अपील की है कि वह इस पूर मामले में जांच की शुरुआत करें और प्रदेश सरकार को जरूरी दिशानिर्देश दें, जिससे कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके। मैं राज्यपाल जी से निवेदन करता हूं कि वह मामले की जांच करें और जरूरी निर्देश दें जिससे कि प्रदेश में फिर से इस तरह की सांप्रदायिक घटना ना हो। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

      बता दें कि जोधपुर के जलोरी गेट सर्किल में ईद के मौके पर हिंसा हुई थी। अहम बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह गृह श्रेत्र है, यहां पर ईद की नमाज के दौरान तनाव बढ़ गया था, हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज करके स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर किया। दरअसल सोमवार को अलग-अलग जगहों पर पत्थरबाजी की घनटाएं सामने आई थी, दो गुटों ने आपस में एक दूसरे के ऊपर पत्थरबाजी की थी। जलोरी गेट पर बालमुकंद बिस्सा पर विवादित झंडा फहराने के चलते यह तनाव हुआ था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+