जींदः भाभी के गायब होने पर युवक को दोस्तों ने अगवा कर बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया
जींद। हरियाणा के जींद जिले में रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शक के आधार पर दो दोस्तों ने मिलकर एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक को पीटने के बाद दोनों आरोपी घर के बार फेंककर चले गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के पिता जयवीर ने बताया कि वो अपने बेटे मोनू के साथ कैथल जिले के सच्चाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। लेकिन वे काफी लंबे समय से श्याम नगर जींद में रह रहे हैं। उनका बेटा मोनू मंगलवार की रात को किला मोहल्ले में गया था। इस दौरान रामसराय गेट के रहने वाला कालू और दोस्त फिरोज आया और मोनू को अगवा कर ले गए। इस दौरान दोनों ने उसे बेरहमी से पीटा और घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।

मोनू की हालत काफी गंभीर थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जयवीर का आरोप है कि आरोपी कालू की भाभी कई दिनों से लापता है। इस वजह से उसे शक था कि उसकी भाभी को जयवीर ने गायब किया है। इसी शक के कारण उसने मोनू को अगवाकर बेरहमी से पीट दिया।
सिटी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सिटी थाना के कार्यकारी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मोनू के पिता जयवीर के बयान के आधार पर कालू और फिरोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ेंः बिहार की किशोरी को हरियाणा में 6 लोगों ने अगवा किया, 2 माह तक दुष्कर्म, फिर यूपी से बरामद हुई












Click it and Unblock the Notifications