विश्व सर्प दिवस पर सांपों को खिलाया केक, भड़के वन अधिकारी ने बताया इसे शर्मनाक
जमशेदपुर। बीते 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नैक डे मनाया गया है। यह दिन सांपों की प्रजातियों के लिए होता है ताकि इनके प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। लेकिन झारखंड के जमशेदपुर जिले से इस खास दिन पर हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां वर्ल्ड स्नैक डे के मौके पर जहरीले सांपों को केक खिलाया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सांप पकड़ने वाले समूह की महिला मेंबर टीम के साथ केक काटकर सांप को खिलाते हुए नजर आ रही है।

वन अधिकारी ने जताई नाराजगी
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वन अधिकारियों के साथ-साथ आम लोग बी सवाल उठा रहे हैं। आईएफएस अदिकारी रमेश पांडे और कई सोशल मीडिया यूजर्स सांप के साथ हुई इस घटना पर सवाल उठा रहे हैं। आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ट्विटर पर लिखते हैं कि आज भी संरक्षण का महत्व समझाने के लिए सोसायटी को शिक्षित करने की जरूरत है।

आम लोगों ने भी जताई नाराजगी
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पूरे मामले को शर्मनाक बताया। सभी ने लिखा कि एसा करना पागलपन है। अगर जीवों को बचाने वाले ही उनके साथ ऐसा करेंगे तो उनके लिए इनसे ज्यादा खतरनाक और कौन हो सकता है। स्नेक कैचर्स की यह टीम शहर में पाए जाने वाले पांच विषैले सांपों से स्थानीय लोगों की रक्षा करती है जिनमें कॉमन क्रेट, बैंडेड क्रेट और वाइपर शामिल हैं।

महिला ने सांप को खिलाया केक
विशेष रूप से, दुनिया में सांपों की 3,458 से अधिक प्रजातियां हैं जिनमें से केवल 600 के आसपास ही विषैले हैं। इन सरीसृपों का सामना अवैध शिकार, आवास विनाश, बीमारी, अति-कटाई और यहां तक कि जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों से होता है।ट्विटर पर आदित्य पांडा लिखते हैं कि सांपों की सुरक्षा करने वालों को काफी जिम्मेदार माना जाता है और ये आम लोगों को शिक्षित करते हैं ताकि सांपों के साथ कोई दुर्व्यवहार न करे। लेकिन अगर ये ही लोग सांपों के साथ ऐसा बर्ताव करें तो कोई क्या कहे।












Click it and Unblock the Notifications