शादी के 19 दिन बाद पत्नी ने ब्लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, बताई ये वजह

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक महिला ने मामूली विवाद में पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। खून से लथपथ पति वहीं तड़पने लगा। आनन-फानन में उसे बगोदर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, शख्स का प्राइवेट पार्ट 60 फीसदी तक कट गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पत्नी से पूछताछ की जाएगी।

19 दिन पहले हुई थी शादी

19 दिन पहले हुई थी शादी

मामला गिरिडीह के विष्णुगढ़ थानाक्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मुकेश कुमार मंडल की शादी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ही भुताही मूरगांवों गांव की गुड़िया देवी के साथ 30 जनवरी 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। घायल पति ने बताया कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है। दो दिन पहले वह मायके से लौटकर आई थी और फिर से मायके जाने की जिद करने लगी। मना करने पर झगड़ा करने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया। उसने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मारा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

विवाद को लेकर हुई थी पंचायत

विवाद को लेकर हुई थी पंचायत

बताया ये भी जा रहा है पति-पत्नी के विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले एक पंचायत भी हुई थी। पीड़ित मुकेश ने बताया कि तीन-चार दिन पहले पत्नी ने उसके हाथ-पैर भी बांध दिए थे। गुरुवार सुबह उसने उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। मामले को लेकर आरोपी पत्नी ने कहा कि वह परीक्षा देने के लिए फिर से मायके जाना चाहती थी, लेकिन मना करने पर रुक गई थी।

पुलिस ने कहा- पत्नी से की जाएगी पूछताछ

पुलिस ने कहा- पत्नी से की जाएगी पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। मामले में पत्नी से पूछताछ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+