'मिलकर लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव', हेमंत सोरेन से मिलने के बाद बोले तेजस्वी यादव
सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने के बाद लालू प्रसाद यादव शनिवार को भारत लौट आए हैं। पिता लालू यादव को किडनी दान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया है।

Tejashwi Yadav meet Hemant Soren: बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव दोनों मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की पार्टियां आम चुनाव से पहले गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही हैं। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहले झारखंड में पार्टी के काम की देखरेख करने की योजना बनाई थी, लेकिन राजद सुप्रीमो और उनके पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के चलते नहीं कर सके।
उन्होंने कहा कि हमने बिहार में महागठबंधन सरकार बनाई और बीजेपी को सत्ता से हटा दिया। हम बीजेपी को हटाने के लिए झारखंड में लड़ने के लिए अपने गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वोट खरीदने की कोशिश कर रही है और बिहार में छापेमारी की धमकी दे रही है। वे रविवार को झारखंड राजद के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने के बाद लालू प्रसाद यादव शनिवार को भारत लौट आए हैं। पिता लालू यादव को किडनी दान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख शनिवार को भारत के लिए रवाना होंगे।
एक ज़रूरी बात कहनी है। ये ज़रूरी बात हमारे नेता लालू जी के स्वास्थ्य की है। पापा 11 फरवरी को सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं बेटी का फ़र्ज़ निभा रही हूं। पापा को स्वस्थ करके आप सभी के बीच भेज रही हूं। अब आप सभी मेरे पिता की देखभाल करेंगे।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: जब संकट में आए अशोक गहलोत तो फिर याद आ गईं वसुंधरा राजे, सदन में ही पूछ लिया












Click it and Unblock the Notifications