Heat Wave: सूर्य देव के तेवर तेज, झारखंड में मार्च में ही झुलस रहे लोग, होली पर होगी झमाझम बारिश
रांची में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 8-9 मार्च को झमाझम बारिश होगी।

Heat Wave: सर्दी खत्म होते ही सूर्य देव के तेवर तेज हो गए हैं। अभी से अपने ताप से लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। होली आने से पहले यानी मार्च में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर होती ही सड़क से लोग गायब होने लगे हैं। झारखंड के जमशेदपुर में चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल है। जमशेदपुर में अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। वहीं रांची में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
मार्च में ही बढ़ते तापमान ने लोगों का हाल बुरा कर रखा है। वहीं, लोगों को इस भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि होली के दिन बदरा बरस सकता है। लोगों को झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 8 और 9 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Recommended Video

मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के प्रमुख अभिषेक आनंद ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 6 मार्च को झारखंड के पश्चिमी, दक्षिणी तथा निटवर्ती मध्य भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, 8-9 मार्च को बारिश होने की संभावना है। झारखंड वासियों को होली के अवसर पर गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को चिलचिलाती धूप से जल्द राहत मिलेगी। इंद्र देव इस बीच झारखंडवासियों को भींगाएंगे।
वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में मौसम के बारे में भविष्यवाणी की है। होली पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी रहने की उम्मीद है। दिल्ली में तापमान में मामूली वृद्धि का अनुभव होने की उम्मीद है, जबकि मध्य और पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने दो उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों की वजह से शनिवार से बुधवार तक गरज और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 4 से 8 मार्च तक हल्की से मध्यम गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- MP News: बारिश संग ओलों ने फेरा फसलों पर पानी, गुना में 9.3 मिली वर्षा दर्ज, 20 जिलों में बारिश की संभावना












Click it and Unblock the Notifications