Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महंगाई की एक और बड़ी मार, इस डेयरी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये लीटर हुआ महंगा

रांची, 17 अप्रैल: सुधा डेयरी ने अपने दूध पर प्रति लीटर दो रुपये दाम बढ़ा दिए हैं। झारखंड में बढ़ी हुई नई कीमत रविवार से ही लागू हो चुकी हैं। इस कंपनी ने पिछले साल दो-दो बार दूध के दाम बढ़ाए थे और आखिरी बार 2021 के सितंबर में ही आम लोगों पर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ डाला था। सुधा डेयरी का दावा है कि उसे पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें, बिजली के दाम और पशुपालकों की मांग को देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा है। सुधा का डेयरी प्रोडक्ट आज की तारीख में बिहार और झारखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, यूपी-उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल तक सप्लाई होता है। इस तरह से पिछले एक-डेढ़ महीने में ही देशभर के तमाम डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों के रसोई का बोझ बढ़ा दिया है।

सुधा डेयरी ने 2 रुपये लीटर बढ़ाए दूध के दाम

सुधा डेयरी ने 2 रुपये लीटर बढ़ाए दूध के दाम

झारखंड में आम लोगों पर महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है। दूध के लिए अब राज्य के लोगों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी। सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर इजाफा कर दिया है। सुधा दूध पर बढ़े हुए दाम रविवार यानी 17 अप्रैल से ही लागू हो गए हैं। रविवार सुबह-सुबह जब लोगों को दूध 2 रुपये लीटर महंगा मिला है तो उनकी छुट्टी का सारा मजा खराब हो गया। सुधा डेयरी ने प्लेन मिल्क (टोंड) की कीमत अब 47 रुपये प्रति लीटर कर दी है। जबकि, आधा लीटर प्लेन मिल्क (टोंड) 24 रुपये का हो गया है।

Recommended Video

    Jharkhand के लोगों को महंगाई का एक और झटका, Sudha Milk की बढ़ी कीमत | वनइंडिया हिंदी
    क्रीम मिल्क के दाम भी बढ़े

    क्रीम मिल्क के दाम भी बढ़े

    सुधा डेयरी का क्रीम मिल्क भी अब झारखंड के लोगों 52 रुपये लीटर मिलेगा और आधे लीटर के क्रीम मिल्क पैकेट के लिए 26 रुपये देने पड़ेंगे। पहले सुधा डेयरी का टोंड मिल्क 45 रुपये लीटर और आधा लीटर टोंड मिल्क 23 रुपये का मिलता था। वहीं क्रीम मिल्क क्रमश: 50 रुपये (1 लीटर) और 25 रुपये (आधा लीटर) का ही मिलता था।

    क्यों बढ़े सुधा दूध के दाम ?

    क्यों बढ़े सुधा दूध के दाम ?

    गौरतलब है कि सुधा डेयरी बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की कंपनी है, जो बिहार और झारखंड दोनों जगह दूध की सप्लाई करती है। अभी सुधा डेयरी ने जो दाम बढ़ाए हैं, वह झारखंड के लिए है। दूध के दाम बढ़ाने का फैसला बिजली, पेट्रोलियम पदार्थों, पॉलिथीन के दाम बढ़ने के साथ-साथ मजदूरी का खर्च बढ़ने के नाम पर किया गया है। इसके अलावा पशु पालकों की ओर से मांग भी इसका कारण बताया जा रहा है।

    सुधा डेयरी ने इस चीज का नहीं बढ़ाया दाम

    सुधा डेयरी ने इस चीज का नहीं बढ़ाया दाम

    इससे पहले सुधा डेयरी ने दूध के दाम पिछले साल 7 फरवरी और 21 सितंबर को बढ़ाए थे; और करीब 6 महीने बाद ही आम लोगों पर बहुत बड़ा बोझ डाल दिया है। सच्चाई ये है कि दुनियाभर में आमतौर पर लोगों की दिनचर्या दूध आने के साथ ही शुरू होती है और ज्यादातर घरों में दूध या इससे जुड़े पदार्थों का उपयोग होना तय है। लिहाजा अगर, दूध की कीमत बढ़ती है तो इस मार से हर वर्ग के लोगों को गुजरना पड़ता है। चाहे वह निम्म वर्ग हो या फिर मध्यम वर्ग।

    सुधा डेयरी क्या है?

    सुधा डेयरी क्या है?

    बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन की स्थापना 1983 में हुई थी, जब झारखंड बिहार से अलग नहीं हुआ था। आज इसकी सुधा डेयरी दोनों राज्यों में खासकर शहरी इलाकों में दूध से जुड़े पदार्थों का मुख्य सप्लायर है। सुधा डेयरी का पेड़ा तो दिल्ली-एनसीआर के भी कुछ इलाकों में लोकप्रिय है। इस कंपनी की स्थापना बिहार में गुजरात के 'आणंद' के पैटर्न पर की गई थी। झारखंड में सुधा की डेयरी जमशेदपुर, रांची और बोकारो जैसे शहरों में है और यहां से राज्य के रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पलामू, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह जैसे शहरों तक दूध उत्पाद पहुंचते हैं। आज की तारीख में इसके प्रोडक्ट दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड और यूपी, पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों तक में उपलब्ध हैं।

    इन सभी डेयरियों ने बढ़ाए हैं दूध के दाम

    इन सभी डेयरियों ने बढ़ाए हैं दूध के दाम

    इससे पहले मध्य प्रदेश में सांची दूध, राजस्थान में सरस डेयरी, गोवा में गोवा डेयरी, हिमाचल प्रदेश में कामधेनु डेयरी, गुजरात की अमूल डेयरी, पराग डेयरी और दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी ने भी पिछले महीने दूध के दाम बढ़ा दिए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+