झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन का बयान, 5 तारीख को हम फ्लोर टेस्ट में होंगे सफल
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा कि हमारा बहुत मजबूत गठबंधन है, यह 4 साल बहुत ही उथल-पुथल के बीच गुजरे। हेमंत सोरेन ने विपरीत परिस्थितयों में भी काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड के विकास के लिए जो योजनाएं लाए, उससे हताश होकर विपक्ष ने उन्हें झूठे आरोप में फंसाया। 5 तारीख को हम सफल(फ्लोर टेस्ट में) होंगे।

हेमंत सोरेन ने अदालत के समक्ष दलील दी कि वह विधानसभा के सदस्य हैं और उन्हें विशेष सत्र में भाग लेने का अधिकार है। इस याचिका में कहा गया, हेमंत सोरेन अर्जी दाखिल कर इस अदालत से एक आदेश का अनुरोध कर रहा है, ताकि उनको झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने और पांच फरवरी को सुबह 11 बजे होने वाले विश्वास मत की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी जा सके।
ये भी पढ़ें झारखंड विधानसभा विश्वास मत में भाग लेंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट ने दी अनुमति












Click it and Unblock the Notifications