Jharkhand: JMM से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुईं सीता सोरेन, दुमका से लड़ सकती हैं चुनाव
Sita Soren joined BJP: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के सोरेन परिवार से बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब वो बीजेपी में शामिल हो गईं।
दरअसल, मंगलवार को जामा से विधायक सीता सोरेन ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष और ससुर शिबू सोरेन को भेजा था। जिसमें उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया।

उनके इस्तीफे के तुरंत बाद खबर आई कि वो बीजेपी में जा सकती है। और फिर कुछ देर बाद सीता सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। खबरों के मुताबिक पार्टी की ओर से उनको दुमका से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
सत्ता परिवर्तन के बाद से थीं नाराज
कहा जा रहा है कि झारखंड में पिछले दिनों सत्ता परिवर्तन के बाद से सीता सोरेन नाराज चल रही थीं। यहां तक की सीता सोरेन की नाराजगी के बाद ही कल्पना सोरेन का नाम सीएम पद से पीछे करना पड़ा।
इससे पहले झारखंड की जामा से विधायक, शिबू सोरेन की बहू और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है और इसे पार्टी अध्यक्ष ससुर शिबू सोरेन को भेजी है।
वहीं अपने पत्र में सीता सोरेन ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। सीता सोरेन ने पत्र में लिखा, "मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य हूं, वर्तमान में पार्टी की विधायक हूं।अत्यंत दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा दे रही हूं।"
"इस परिवार को छोड़ना होगा"
इस्तीफे में सीता सोरेन ने लिखा, "शिबू सोरेन (गुरुजी बाबा के) अथक प्रयासों के बावजूद, जिन्होंने हम सभी को एकजुट रखने के लिए कठिन परिश्रम किया, अफसोस कि उनके प्रयास भी विफल रहे। मुझे हाल ही में यह ज्ञात हुआ कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ भी एक गहरी साजिश रची जा रही है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अत्यन्त दुःखी हूं। मैंने यह दृढ़ निश्चय किया है कि मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा और इस परिवार को छोड़ना होगा। अतः मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। आपका और पार्टी की हमेशा आभारी रहूंगी। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications