'हादसा नहीं हत्या है, वोट के लालच में किया पाप', शिवराज सिंह ने कांस्टेबल भर्ती की मौतों पर हेमंत पर लगाए आरोप
Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री और और झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार (08 सितंबर) को हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार पर वोट के लिए आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान चलाने का आरोप लगाया है। जिसमें दर्जनभर युवाओं की जान चली गई।
शिवराज सिंह चौहान साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को रांची पहुंचे थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "चुनाव अब नजदीक है और जिस सरकार ने पांच साल कुछ नहीं किया अब वे खोखली घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने पांच साल कोई नौकरी नहीं दी, पेपर लीक जैसी घटनाएं हुईं और राज्य सरकार अब घोषणाएं कर रही हैं।''

ये भी पढ़ें- झारखंड में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 12 मौत: कहां हुई हेमंत सरकार से चूक? क्या चुनाव में हावी होगा ये मुद्दा
शिवराज सिंह बोले- यह हादसा नहीं हत्या है
शिवराज सिंह बोले, ''सिपाही की भर्ती निकाली गई... फिजिकल टेस्ट नहीं पूरा हो पाया, ऐसे मौसम में भर्ती हुई जो जानलेवा साबित हुआ... और इस कारण से 12 नौजवानों की जिंदगी चली गई, वे दुनिया छोड़ गए, यह हादसा नहीं हत्या है।''
शिवराज बोले- हेमंत सोरेन जी ने वोट के लालच में षड्यंत्र रच रहे हैं
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''हेमंत सोरेन जी ने वोट के लालच में बिना उचित व्यवस्थाओं के नौजवानों को बहलाने के लिए षड्यंत्र रचने का पाप किया। उन्हें 10-10 किलोमीटर दौड़ाया। जिसके कारण कई नौजवानों की जान चली गई। ये हादसा नहीं, वोट के लालच में की गईं हत्याएं हैं। झारखंड का नौजवान कभी भी इस सरकार को माफ नहीं करेगा।''
ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन या बाबूलाल मरांडी या कोई और...? झारखंड में मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद कौन? सर्वे में हुआ खुलासा
झारखंड में 6 परिवर्तन यात्राएं निकालने की तैयारी में भाजपा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "...हम झारखंड में 6 परिवर्तन यात्राएं निकालेंगे। हमारे स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ-साथ वरिष्ठ नेता भी इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री 15 (सितंबर) को झारखंड के जमशेदपुर का दौरा करेंगे। वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ ही प्रधानमंत्री झारखंड के 1,13,195 गरीब लोगों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जमा करेंगे।''
राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर शिवराज ने कसा तंज
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उन्हें विदेश जाकर देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सिपाही भर्ती दौड़ में 12 मौतों ने खोल दी CM हेमंत सोरेन के कुप्रबंधन की पोल, चौतरफा घिरी झारखंड सरकार
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications