शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन जताया शोक

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महाराष्ट्र पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

jharkhand news

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।आज सुबह 3 बजकर 2 मिनट पर उनका निधन हो गया। दिवंगत नेता मनोहर जोशी लोकसभा स्पीकर भी रह चुके हैं।

बुधवार को अस्पताल ने एक बयान में बताया था कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर थी. शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं में शुमार 86 साल जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्कघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित, सीएम चंपई सोरेन ने कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+