झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित, सीएम चंपई सोरेन ने कही यह बात
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जेएसएससी पेपर लीक प्रकरण में चल रही एसआईटी जांच पर संतोष जताया है। चंपई सोरेन ने कहा है कि जांच तेजी से चल रही है, इस पर भरोसा करना होगा। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हुए कहा कि देश के अन्य प्रदेशों में भी इस तरह के पेपर लीक मामले होते रहे हैं और सरकार द्वारा गठित एसआईटी इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। हमे जांच टीम पर भरोसा करना होगा।

वहीं कार्यमंत्रणा की बैठक में बजट सत्र को छोटा करने पर आपत्ति जताते हुए कार्यदिवस बढ़ाने की मांग पर सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि बजट सत्र उसी तरीके से आयोजित किया जाएगा, जैसा पूर्व में तय किया गया है। ज्ञात हो कि झारखंड बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान भारतीय विधायक सीबीआई जांच की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। इस बीच वित्त मंत्री डॉ.रामेश्वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 4981 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसके बाद सदन में हाल ही में दिवंगत हुए राजनीतिक, सामाजिक और कला क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों के निधन पर दीप के माध्यम से श्रद्धांजलि देने के बाद स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही सोमवार 26 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी को झारखंड HC से झटका! अमित शाह पर टिप्पणी मामले में निचली कोर्ट में चलेगा ट्रायल












Click it and Unblock the Notifications