अश्लील वीडियो भेजकर पूर्व प्रेमी करता था ब्लैकमेल तो लड़की ने कर ली खुदकुशी
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के एक कॉलेज के सेकंड ईयर की छात्रा ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के पिता के मुताबिक बेटी का पूर्व प्रेमी उसे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजकर ब्लैकमेल करता था। इसके चलते छात्रा काफी डिप्रेशन में थी। पिता ने सरायकेला थाना में पूर्व प्रेमी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का FIR दर्ज कराया है। लड़की ने जब कमरे में फांसी लगाई थी, उस वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

मृतका के पिता ने बताया कि गांव का युवत अजय कैवत उनकी बेटी को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजकर हमेशा ब्लैकमेल करता रहता था। इसके चलते वह परेशान रहती थी। बीते रविवार को उदय पाल अपने पूरे परिवार के साथ विवाह समारोह में गम्हरिया गए हुए थे। देर शाम को वह लौटे तो देखा कि बेटी की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही है।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त कर लिया। ताकि मोबाइल पर कॉल रिकॉर्डिंग एवं अन्य साक्ष्य़ जुटाया जा सके।
पलामू में मिली अधेड़ की लाश
वहीं पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुरनाडीह निवासी रामजनम राम रविवार की शाम को सब्जी लेने घर गए हुए थे। लेकिन वह घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। सोमवार की सुबह उनकी लाश गेंहू के खेत में मिली। रामजनम की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है। आंख के नीच गंभीर चोट का निशान है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications