Ranchi News: ईडी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा का विरोध जारी, कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन
Jharkhand JMM: झारखंड में ईडी के विरुद्ध झामुमो का प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व शनिवार को दुमका बंद कराया गया था, वहीं शनिवार शाम में रांची में झामुमो ने मशाल जुलूस निकाल कर ईडी का विरोध किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रविवार को राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन से पहले मोरहाबादी मैदान में जुटे, फिर कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि कथित जमीन घोटाला मामले में 27 जनवरी को ईडी ने झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10वां समन भेजा है। लगातार सीएम को समन भेजे जाने पर मुक्ति मोर्चा ने आक्रोश जताया है। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के 10वें समन के बाद अचानक ही दिल्ली चले गए हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड सरकार और उसके मुखिया हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस वजह से झामुमो कार्यकर्ताओं में घोर आक्रोश है। इससे पूर्व शनिवार को ईडी के विरोध में झामुमो ने दुमका बाजार बंद करवा दिया था और सड़क पर उतर आये थे।
यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, सियासी गलियारों कई प्रकार की चर्चाएं












Click it and Unblock the Notifications