Potka Chunav Results 2024: पोटका सीट पर अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा 27 हजार वोटों से हारीं

Potka (ST) Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्वी सिंहभूम जिले की पोटका विधानसभा सीट पर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की सांख दांव पर लगी थी लेकिन वो 27 हजार वोटों से हार गई हैं।

भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा को झामुमो के मौजूदा विधायक संजीब सरदार ने हराया है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। संजीब सरदार को 120322 (+ 27902) वोट मिले हैं। वहीं मीरा मुंडा को 92420 ( -27902) वोट मिले हैं।

Potka ST Election Result 2024

Potka (ST) Election Result : पोटका चुनाव रिजल्ट

मीरा मुंडा 120322 (+ 27902), संजीब सरदार 92420 ( -27902)

पोटका विधानसभा सीट से कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में?

2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पोटका विधानसभा सीट के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। जो इस प्रकार हैं...भागीरथी हांसदा (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा), बिजन सरदार (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), चंद्राय महली (स्वतंत्र), धनंजय सिंह (निर्दलीय), कंदोमनी भूमिज (निर्दलीय), लव कुमार सरदार (निर्दलीय), महीन सरदार (भारत आदिवासी पार्टी), महेंद्र मुर्मू (निर्दलीय), राम चंद्र टुडू (राइट टू रिकॉल पार्टी), सलमा हंसदाह (झारखंड पीपुल्स पार्टी), सिरमा देवगम (निर्दलीय), सुबोध सिंह सरदार (निर्दलीय), सुनीता मुर्मू (निर्दलीय) , सुरधु माझी (अम्बेडकरवादी पार्टी ऑफ इंडिया) है।

पोटका विधानसभा चुनाव 2019

2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में, JMM के संजीब सरदार ने पोटका सीट पर भाजपा की मेनका सरदार को 43,110 के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 21.65% था। इस सीट पर 2019 में JMM का वोट शेयर 55.61% था।

पोटका विधानसभा चुनाव 2014

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में, भाजपा की मेनका सरदार ने इस सीट पर JMM के संजीब सरदार को 6,706 के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 3.61% था। इस सीट पर 2014 में भाजपा का वोट शेयर 36.68% था।

पोटका विधानसभा चुनाव 2009

2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में, भाजपा की मेनका सरदार ने इस सीट पर कांग्रेस के सुबोध सिंह सरदार को 15,710 के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 11.89% था। 2009 में इस सीट पर भाजपा का वोट शेयर 33.36% था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+