शिबू सोरेन के रिश्तेदार की हत्या में पत्नी ही निकली कातिल, सो रहे पति को तलवार से कई बार काटा

धनबाद। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के रिश्तेदार चंद्रकांत टुडू की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक चंद्रकांत की पत्नी मालती देवी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उस तलवार को भी बरामद कर लिया है, जिससे चंद्रकांत की हत्या हुई थी। पूछताछ के दौरान चंद्रकांत की पत्नी मालती देवी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।

police disclosed murder case of chandrakant kundu and arrested his wife

सिटी एसपी ने बताया कि बीते 28 अगस्त को दलदली में चंद्रकांत टुडू का शव कुएं में तीन हिस्सों में कटा हुआ मिला था। इसके पहले मृतक की पत्नी मालती देवी ने 27 अगस्त की शाम को राजगंज थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अभी चंद्रकांत को ढूंढ रही थी तभी उसकी लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मिल गई। इस दौरान मृतक का सिर बरामद नहीं हुआ था।

इसके बाद इस हत्याकांड की जांच के लिए बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में राजगंज और कतरास के तकरीबन दर्जन भर पुलिसकर्मियों को लगाया गया। टीम ने जांच शुरू कू तो मृतक की पत्नी मालती देवी ही शक के घेरे में आने लगी। जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी मालती देवी पर ही शक जताया।

police disclosed murder case of chandrakant kundu and arrested his wife

इसके बाद मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो पहले अपनी संलिप्तता को लेकर इनकार करती रही पर बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सिटी एसपी आर राजकुमार के मुताबिक मालती ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। लेकिन वह इसी साल जनवरी में घर लौट आया था। फिर बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया था। वह शराब बेचती थी।

इस दौरान घर में लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जो उसके पति को नागवार लगता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा होता रहता था। इसी झंझट से छुटकारा पाने के लिए पति की हत्या की साजिश रची। करमा पूजा के दिन उसके पति ने शाम को आंगन में बैठकर अपने दोस्तों के साथ शराब पी। फिर रात में करीब 9 बजे मालती बच्चों को सुलाकर पति के कमरे में गई तो देखा कि उसका पति सो रहा है। फिर इसी बीच उसने धारदार हथियार से पति के गर्दन पर जोरदार हमला कर दिया। इससे गर्दन धड़ से अलग हो गया।

इसके बाद उसने शरीर को कई टुकड़ों में काटने की कोशिश की पर नहीं कटा। दायां पैर घुटने के पास हमला किया पर नहीं कटा। इसके बाद हाथ काटने के लिए हमला किया तो भी नहीं कटा। फिर उसके बाद कमर के पास कई बार हमला कर शरीर को दो टुकड़ों में कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+