पलामूः पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग का मुंह सिलकर पटरी पर फेंका, लोगों ने बचाई जान

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के सिगसिगी रेलवे केबिन के पास पटरी से बंधा हुआ एक बुजुर्ग मिला, जिनकी पहचान 65 वर्षीय भोला राम के रूप में की गई है। भोला राम का मुंह भी रस्सियों से सीला हुआ था। जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के भीतिहारा गांव के मंझलीघाट टोला के रहने वाले पीड़ित भोला राम ने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि वह रात के वक्त पेशाब करने के लिए उठे तो इसी बीच उनको कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी पत्नी सविता देवी ने पहली शादी से हुए बेटे और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।

palamu wife and son tied mouth of old man with rope and threw on track

इसके बाद उसके मुंह को जबरन सिलकर रात के 11 बजे रेलवे पटरी पर रस्सी से उसके हाथ और पैर को बांध दिये। सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए जा रहे गांव के किसी व्यक्ति ने पटरी से बंधा देखा, उसके बाद कई लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और भोला राम को वहां से लेकर निजी क्लिनिक में गई। यहां भोला राम के सिले हुए मुंह के धागे को कटवाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

वहीं जमशेदपुर जिले के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती में रहने वाले नाबालिग बच्चे की गुरुवार को सुवर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान अंकित के रूप में हुई है। अंकित स्थानीय स्कूल के कक्षा 8 का छात्र था। नदी से अंकित को निकालने के बाद परिजन उसे लेकर एमजीएम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रख दिया गया हैं। शुक्रवार को शव का पोस्टमाॅर्टम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+