झारखंडः सचिवालयकर्मी के माता-पिता की धारदार हथियार से की गई हत्या, सुबह के वक्त हुई घटना की जानकारी

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सचिवालय में काम कर रहे अरविंद कुमार के माता-पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह के वक्त जब सफाई करने के लिए घर में सफाईकर्मी आया तो उसने देखा कि गेट खुला हुआ और फर्श पर खून के छींटे हैं। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि बजुर्ग दंपति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं जांच के दौरान एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि प्लानिंग के तहत हत्या की गई है। हत्या को लूट में बदलने की कोशिश की गई है।

medininagar murder of husband wife and parent of secretariat worker

मृतक दंपति की पहचान 70 वर्षीय पति राजेश्वर राम चंद्रवंशी और 62 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। दोनों ही घर में अकेले रहते थे। मृतक दंपति का बड़ा बेटा अरुण कुमार शाहपुर में अपने परिवार के साथ रहता है जबकि छोटा बेटा अरविंद रांची में रहता है। बुजुर्ग दंपती की हत्या निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है। गुरुवार की सुबह हत्या की जानकारी मिली।

घर के सफाई कर्मी ने अंदर जाकर देखा तो फौजी राजेश्वर का खून से लथपथ शव बरामदे में मिला और प्रमिला देवी का शव किचन में पड़ा था। एसपी चंदन कुमार सिंहा ने बताया कि प्लानिंग के तहत हत्या की गई है। हत्या को लूट में बदलने का प्रयास किया गया है। आलमीरा को तोड़ा गया लेकिन घटना को अंजाम देने वाले का मकसद इनकी हत्या करना ही था। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी हथियार नहीं मिला है। डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

एसपी ने बताया कि हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। रांची से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। वहीं, परिजनों से भी बुजुर्ग दंपती की दिनचर्या और किसी से दुश्मनी जैसे मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+