KBC Contestant: कोयला खदान मजदूर ने जीते 12.50 लाख, कमाई जान Big B भी हैरान, जानिए कौन हैं कौशलेंद्र सिंह?
KBC Contestant: टीवी का सबसे पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर झारखंड के कौशलेंद्र प्रताप सिंह बैठे नजर आए। कौशलेंद्र धनबाद के जयप्रकाश नगर के रहने वाले हैं। सोमवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में कौशलेंद्र ने 12 सवालों के सही जवाब देते हुए 12.50 लाख रुपए बड़ी इनाम राशि अपने नाम की। शो के दौरान उनके संघर्ष की कहानी ने अमिताभ बच्चन को हैरत में डाल दिया।
शो के भीतक अक्सर कंटेस्टेंट ऐसी भावुक कहानियां साझा करते हैं, जो दर्शकों और होस्ट अमिताभ बच्चन को बहुत प्रभावित करती हैं। ऐसी ही कुछ कहानी धनबाद में कोयला खदान में काम करने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह की थी। उन्होंने अमिताभ के साथ अपनी स्ट्रगल स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने कोयला फैक्ट्री में लोडिंग सुपरवाइजर के रूप में अपपने काम के बारे में बताया। इसके बाद जब अमिताभ बच्चन ने उनकी कमाई जानी तो महानायक भी हैरान रह गए।

KBC Contestant: कोयला खदान में परिवार की तीसरी पीढ़ी
गेम शो के दौरान कौशलेंद्र ने बताया कि कोयला खदान में काम करने वाली वो अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है। इसी के साथ उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर कि की वो अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तरह उनके बच्चे मजदूरी ना करें।
KBC Contestant: महीने की कमाई बताई, दंग रहे गए महानायक
शो के दौरान कौशलेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि वो कोयला खदान एरिया में लोडिंग सप्लायर का काम करते हैं। इस दौरान जब अमिताभ बच्चन ने जब उनसे उनकी सैलेरी पूछी तो उन्होंने बताया कि वो 10 हजार रुपए कमाते हैं और इसी के उनके घर का गुजारा होता है।
ये भी पढ़ें: सुपस्टार होकर भी पत्नी जया से पैसे लेते हैं अमिताभ बच्चन, KBC में किया बड़ा खुलासा, कहा-'मेरे पास नहीं होते'
अमिताभ बच्चन को जब कौशलेंद्र की कमाई के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए। कौशलेंद्र ने बताया कि वे हर महीने 8-10 ट्रक लोड करते हैं और इसी काम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महीने में सिर्फ 10 हजार रुपए कमाकर वे बड़ी मुश्किल से अपना घर चलाते हैं।
KBC Contestant: बच्चों की शिक्षा पर पैसा खर्च करेंगे कौशलेंद्र
कौशलेंद्र ने बताया कि झरिया आईएसएल स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की, और फिर यूपी के प्रयागराज से 12वीं तक पढ़ाई की। हालांकि ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएं। उन्होंने बताया कि वो जीत की राशि अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। कौशलेंद्र सिंह के परिवार में माता-पिता, दो भाई, पत्नी और एक बेटा-बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications