JMM के 44वें स्थापना दिवस पर बोले हेमंत सोरेन, 'अगले 10 सालों में इस राज्य को गुजरात के बराबर लाएंगे'
jmm 44th foundation day: झामुमो के 44वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 'अगले 10 सालों में इस राज्य को गुजरात के बराबर ले जाने का संकल्प लिया है।'

JMM के 44वां स्थापना दिवस पर दुमका में बोलते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा ने एक दो राज्यों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर खरीद-फरोख कर सरकार बनाई है। इनकी परिभाषा ही ऐसी है, ये व्यापारियों की पार्टी है, खरीदो और बेचो उनका फॉर्मूला है। खेती बाड़ी से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। सीएम सोरेन ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि यहां के स्थानीय लोग सीएम बने इसलिए राज्य गठन होने के बाद बाबूलाल मरांडी को केवल कुछ ही सालों में हटा दिया। इसके बाद अर्जुन मुंडा सीएम बने तो उन्हें भी कार्यकाल पूरा करने नहीं दिया गया।
सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य को बीस सालों में बीजेपी ने गर्त में डाल दिया। हम अगर राज्य के लिए कुछ बेहतर करने की कोशिश करते हैं तो हमारे पीछे ईडी और अन्य संस्थाएं लगा दे जाती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां हमने अपने कर्मचारियों के लिए नई पेंशन व्यवस्था हटा कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का काम किया है। झारखंड सीएम सोरेन ने कहा कि हमने अगले 10 सालों में इस राज्य को गुजरात के बराबर ले जाने का संकल्प लिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications