बेटी की मौत के बाद खुला उसकी शादी का रहस्य, मां-बाप से छिपा कर की थी लव मैरिज

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के गोलपार स्थित सतकौड़ी नगर में एक नविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त पल्लवी पूजा के रूप में हुई है जो विजया बैंक की असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत थी। मृतका कमरे के किराए में पिछले दो साल से अकेले रह रही थी। बुधवार की शाम को जब मकान मालिक ने देखा कि पल्लवी के कमरे का दरवाजा बंद है तो उन्होंने आवाज लगाई।

मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो देखा कि पंखे से लटकी है लाश

मकान मालिक ने खिड़की से झांका तो देखा कि पंखे से लटकी है लाश

फिर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और कमरे में अंदर घुसे, जहां का मंजर देख हर कोई हैरान रह गया। पल्लवी का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद लोगों ने शव को पंखे से नीचे उतारा फिर पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक पल्लवी के माता-पिता हजारीबाग में रहते हैं।

पति ने फोन कर मकान मालिक को दी थी जानकारी

पति ने फोन कर मकान मालिक को दी थी जानकारी

अपने बैंक का काम निपटाकर पल्लवी बुधवार की शाम को साढ़े चार बजे घर लौटी थी। आधे घंटे के बाद मकान मालिक दिनेश कुमार सिंह के मोबाइल पर पल्लवी के पति का फोन आया कि वह फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद मकान मालिक दिनेश सिंह पल्लवी के कमरे के पास पहुंच कर आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पल्लवी की लाश लटकी पड़ी हुई थी।

माता-पिता को नहीं पता थी शादी की बात

माता-पिता को नहीं पता थी शादी की बात

बता दें कि तीन माह पूर्व पल्लवी ने शादी की थी। घटना की सूचना पर रामगढ़ पहुंचे घरवालों ने बताया कि उन्हें पल्लवी की शादी की जानकारी नहीं थी। यहां आकर पता चला कि पल्लवी ने तीन महीने पहले पटना के लड़के से लव मैरिज किया था। पटना से वही लड़का बार-बार फोन कर रहा था। पल्लवी ने जब उसका फोन नहीं उठाया तो उसने मकान मालिक को फोनकर बात कराने का आग्रह किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की छानबीन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+