Jharkhand News:'राज्यपाल ने अभी तक हमें शपथ ग्रहण की तारीख नहीं दी', हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

चंपई सोरेन ने पद से हटने के बाद मीडिया से कहा क‍ि कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Jharkhand News

उधर, सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा क‍ि चंपई सोरेन ने आपको सब कुछ बता दिया है... हम आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे। हमने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है।

आपको बता दें क‍ि 28 जून को धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने से पहले हेमंत सोरेन पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे थे। अभी हाल ही में, हेमंत सोरेन जमानत पर रिहा होकर बाहर आए हैं। आइए जानते हैं सोरेन का सियासी सफर...

  • सियासी सफर: हेमंत सोरेन ने 2009 में पहली बार दुमका से विधानसभा चुनाव जीता।
  • दो बार मुख्‍यमंत्री रहे। हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे।
  • दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री पद संभाला।

विवाद और जेल:

  • चारा घोटाला: 2010 में हेमंत सोरेन का नाम चारा घोटाले में आया था, हालांकि वे आरोपों से मुक्त हो गए थे।
  • खनन लीज मामला: 2022 में उनके खिलाफ अवैध खनन लीज आवंटन का मामला सामने आया। इस मामले की जांच अभी चल रही है।
  • कब जेल गए: 28 जून को धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने से पहले हेमंत सोरेन पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+