Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ली सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक, विपक्ष को दिखाई अपनी एकजुटता

Jharkhand News: झारखंड में राजनीतिक गहमागहमी के बीच मंगलवार की देर शाम तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी विधायकों ने हिस्सा लिया। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी विधायकों में एकजुटता नजर आई। ज्ञात हो कि बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ होने वाली है। ईडी के अफसर 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे से सीएम ऑफिस पहुंच कर हेमंत सोरेन का बयान दर्ज कराएंगे।

jharkhand news

इधर हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर बुधवार को भी सुबह 9 बजे से रात बजे तक रांची में धारा 144 लागू की गई है। इस मीटिंग में हेमंत सोरेन के विधायक भाई बसंत सोरेन और भाभी सीता सोरेन समेत 7 विधायक अनुपस्थित थे।

देर रात तक चली इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के मंत्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। सुबह में हुई बैठक में कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं, लेकिन देर शाम हुई बैठक में कल्पना सोरेन बैठक में दिखाई नहीं दी। बैठक समाप्त होने के बाद जेएमएम के सीनियर नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। '

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और बहुमत के लिए आवश्यक 41 की जगह 50 विधायकों का समर्थन है। जेएमएम एमएलए बैजनाथ ने भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। वहीं जेएमएम सांसद महुआ माझी ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के विधायक एकजुट है। कल्पना सोरेन को सीएम बनाने के प्रस्ताव पर फ़िलहाल कोई चर्चा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा ईमेल, कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+