झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा ईमेल, कही यह बात
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डालने का आरोप मढ़ा है। सोरेन ने ईडी पर राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित होने का आरोप लगाया है। सीएम सोरेन ने दावा किया कि 31 जनवरी या उससे पूर्व उनका बयान दोबारा दर्ज कराने की प्रवर्त्तन निदेशालय की जिद से दुर्भावना झलक रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ने ED को भेजे एक ईमेल में आरोप लगाया कि उन्हें समन जारी करना पूरी तरह अफसोसपूर्ण और कानून द्वारा दी गई शक्तियों का दुरुपयोग है। वहीं रविवार को हेमंत सोरेन ने भेजे ईमेल में कहा कि कोर्ट को उपलब्ध कराने के लिए 20 जनवरी को मुझसे सात घंटे तक हुई पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें।
31 जनवरी को दोपहर एक बजे हेमंत सोरेन ने उनके आवास पर बयान दर्ज कराने के लिए मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी और उनसे यह बताने को कहा था कि वो पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे? इस बीच सीएम सोरेन 27 जनवरी की रात को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
यह भी पढ़ें Hemant Soren: ED को अपने आवास पर नहीं मिले CM हेमंत सोरेन, जमीन घोटाले में बढ़ सकती है मुश्किलें












Click it and Unblock the Notifications