Jharkhand News: चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज,शपथ ले सकते हैं 8 मंत्री

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। खबरों के मुताबिक हेमंत सोरेन सरकार में शामिल मंत्री ही चंपाई सोरेन की सरकार में होंगे।

champai soren

मिली जानकारी के मुताबिक राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चंपाई सरकार के 8 मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा से पांच और कांग्रेस के कोटे से तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं। इस मध्य चर्चा है कि कांग्रेस को पुराने चेहरे पर ही भरोसा है,वही हेमंत सोरेन सरकार में शामिल मंत्री ही चंपाई सोरेन की सरकार में होंगे। झारखंड कैबिनेट का विस्तार आज (16 फरवरी की) शाम 4 बजे होगा।

ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस केरामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्न गुप्ता यह 3 मंत्री थे। इस बार भी कांग्रेस आलाकमान ने इन्हीं तीन चेहरों पर भरोसा जताया है। इस बीच हेमंत सोरेन सरकार में शामिल रहे कई चेहरे बदले जाने को लेकर भी चर्चाएं हैं। झामुमो से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन का नाम तय माना जा रहा है, वहीं स्टीफन मरांडी और सुदिव्य कुमार के नाम पर भी चर्चा हो है। हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे मिथिलेश ठाकुर चंपई सोरेन की कैबिनेट में भी शामिल रहेंगे, वहीं जोबा मांझी के नाम पर असमंजस है। विशेष बात यह है कि सीता सोरेन के नाम को लेकर भी अब तक कोई संकेत पार्टी की तरफ से नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने टेकलाल महतो की जयंती पर उन्हें किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+