Jharkhand: बीजेपी के प्रदीप वर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए, जानें JMM के सरफराज अहमद का स्कोर
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सरफराज अहमद और बीजेपी के प्रदीप वर्मा गुरुवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। रिटर्निंग ऑफिसर सैयद जावेद हैदर ने उन्हें विजेता घोषित करने के बाद निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा।
हैदर ने बताया कि चूंकि झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए केवल दो उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद, वर्मा ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपने के लिए बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। बीजेपी के महासचिव वर्मा ने कहा कि पार्टी ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं इसके लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं संसद के उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनने की कोशिश करूंगा। जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले अहमद ने कहा कि वह झारखंड से संबंधित मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे।
कौन हैं सरफराज अहमद ?
सरफराज अहमद का राजनीति में एक लंबा इतिहास है। वे पहली बार 1980 में अविभाजित बिहार में विधायक के रूप में चुने गए और 1984 से 1989 तक गिरिडीह का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद सदस्य के रूप में कार्यरत रहे। झारखंड में राज्यसभा में छह सीटें हैं। अन्य चार में से दो-दो पर राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो और विपक्षी बीजेपी का कब्जा है।












Click it and Unblock the Notifications