Chhattisgarh Encounter: 1.5 करोड़ का इनामी नक्सली Basavaraju था B.Tech ग्रैजुएट, जानें उसकी क्राइम कुंडली
Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमार जंगलों में सुरक्षा बलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में अब तक 27 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इसमें 1.5 करोड़ का इनामी नक्सली बसव राजू (Basavaraju) भी मारा गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी मौत को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया है। नक्सली बसवराजू नंवबर 2018 में सीपीआई माओवादी का महासचिव बना था। उसका असली नाम नंवबल्ला केशव राव उर्फ बसव राजू था। पुलिस और सुरक्षा बलों को चकमा देने के लिए यह अलग-अलग नामों और पहचान के साथ रहता था। पिछले काफी समय से छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। बीटेक की डिग्री लेने के बाद वह नक्सलियों के साथ जुड़ गया और फिर छापामार युद्ध की ट्रेनिंग ली थी। जानें इसकी अपराध की दुनिया की पूरी कुंडली।
Chhattisgarh Encounter में मारा गया Basavaraju
बसव राजू अपराध की खौफनाक दुनिया में कदम रखने से पहले किसी आम युवा की तरह था। मौत के समय उसकी उम्र करीब 70 साल थी और वह पिछले 35 साल से माओवादी संगठन से जुड़ा था। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला था। वहीं से अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि वह स्कूल में पढ़ाई में अच्छा था और कबड्डी का भी काफी अच्छा खिलाड़ी था। उसने बीटेक की डिग्री ली थी, लेकिन नौकरी करने के बजाय हिंसक विद्रोह करने वाले संगठन से जुड़ गया। उसका अपने परिवार से भी कोई संपर्क नहीं था और साल 1970 में उसने घर छोड़ दिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सली बसव राजू के मारे जाने को बड़ी सफलता बताई है।

यह भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा खुली, CM विष्णु देव साय ने वर्चुअल किया शुभारंभ
LTTE से ट्रेनिंग, बम बनाने में था माहिर
बसव राजू ने हथियार चलाने, छापामार युद्ध और बम बनाने की ट्रेनिंग श्रीलंका के LTTE (लिट्टे) से ली थी। वह एके-47 राइफल्स का शौकीन था और बम बनाने में माहिर था। उसने कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था और कुछ में उसकी भूमिका मास्टरमाइंड की थी। उम्र ढलने के बाद पिछले कुछ सालों से वह हमलों की रणनीति बनाने का काम अंजाम देने लगा था। साल 2019 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले को अंजाम देने के पीछे वही मास्टरमाइंड था। इस हमले में 15 पुलिसकर्मियों की जान गई थी।
इन हमलों की प्लानिंग में था बसवराजू का हाथ
दंतेवाड़ा हमला- 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार गांव के पास नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था। इस हमले में 76 सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई थी। माना जाता है कि इस हमले की पूरी प्लानिंग बसव राजू ने ही की थी।
झीरम घाटी हमला- 25 मई 2013 को बस्तर जिले के दरभा इलाके में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में 29 लोग मारे गए थे, जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ल शामिल थे।
अराकू हमला- आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले में नक्सलियों ने अराकू (अजनजा) विधानसभा सीट से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक एस सोमा की साल 2018 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले को अंजाम देने के पीछे मास्टरमाइंड बसव राजू ही थी।
गढ़चिरौली हमला- 3 मई 2019 को घात लगाकार बैठे 100 से ज्यादा नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के कमांडो पर हमला किया था। इस हमले में 15 QRT जवान शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Naxal Encounter: मारा गया 1.5 करोड़ का इनामी नक्सल बसव राजू, गृहमंत्री अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता












Click it and Unblock the Notifications