झारखंड में कोरोना से एक दिन में 106 मौतें, इनमें से आधे लोग सिर्फ रांची से
रांची। एक सप्ताह के लॉकडाउन के बावजूद झारखंड में कोरोना का संकट गहराता चला गया। राज्य में एक दिन के अंदर 106 लोगों की जान चली गई। यह पहली बार था कि, मौत का आंकड़ा तीन अंकों में रहा। इनमें से 53 अकेले राज्य की राजधानी रांची में हताहत हुए। यह अब तक के सबसे बुरे हालात हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस राज्य ने बुधवार को 5,541 मामलों की तुलना में 7,595 नए मामले-2,554 और दर्ज किए हैं।

यहां 24 में से 11 जिलों ने एक दिन के दौरान अब तक के सबसे ज्यादा कोविड-प्रभाव को झेला है। इसी के साथ यहां सक्रिय मामले 40,942 तक पहुंच गए। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वाली जांच में लगी टीम द्वारा एक विशेष अभियान में कुल 73,903 सैंपल जांचे गए। यह संख्या एक दिन की है, जिसमें कोरोना पॉजिटिवटी का रेट 10.27% रहा। इसके अलावा कोरोना रिकवरी की बात की जाए तो एक दिन में यह 2373 रही।
झारंखड ऐसा राज्य है जहां अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 1,84,840 हो चुका है और इनमें से 1,42,294 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। वहीं, 1,715 लोग वे हैं जिनका कोरोना के कारण निधन हो गया। बीते गुरुवार को रांची भर में कोरोना से 53 लोग हताहत हुए, रांची के बाद पूर्वी सिंहभूमि में 14 हताहत हुए हैं। इसके अलावा चार मौतें धनबाद में और तीन मौतें हजारीबाग में हुईं। गोड्डा, खुंटी, सिराइकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूमि में भी कोरेाना का कहर बरपा है।
बोकारो, देवघर, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, पलामू और साहेबगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। वहीं, नए मरीजों की बात की जाए तो रांची में संक्रमण के 1,467 हजारीबाग में 1,065, पूर्वी सिंहभूम में 729, रामगढ़ में 542, देवघर में 459, कोडरमा में 451, बोकारो में 432, पलामू में 407 मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications