कोडरमा में दर्दनाक हादसा, खदान धंसने से तीन मजदूरों की मौत
कोडरमा। झारखंड राज्य के कोडरमा जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नवलसादी थाना क्षेत्र के पत्थर खादान में चालान धंस गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत की जानकारी आ रही है। वहीं दुर्घटना में कई मजदूरों के भी घायल होने की खबर आ रही है। हादसे में मृत मजदूरों के शवों को निकालने की कोशिश चल रही है।

नवालशाही थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह स्थित एक पत्थर खदान का चाल धंसने से खदान मालिक सहित तीन लोग मलबे में दब गए है। यह खदान संजय कुमार राय का बताया जा रहा है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक खदान के पार्टनर अनिल कुमार के संग दो और लोग शनिवार को दोपहर में 12 बजे के करीब खदान पर गए थे। हालांकि अनिल कुमार खदान के किनारे खड़े थे।
इसी बीच खदान के अन्य हिस्से में ऊपर से मलबा गिर गया, जिससे सभी लोग खदान में दब गए। इस पूरे घटना में आसपास खड़े कुछ और लोग भी चोटिल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोडरमा के एसपी डॉ. एम तमिलवानन ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। बचाव के लिए पुलिस व एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है। इस पूरे हादसा में तीन लोगों के दबे होने की आशंका है।
यह भी पढ़ेंः झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: JMM ने टिकट दावेदारों से मांगे 51-51 हजार रुपये












Click it and Unblock the Notifications