हजारीबागः 7वीं क्लास की लड़की को फेसबुक पर हुआ प्यार तो बुजुर्ग प्रेमी के लिए घर छोड़कर हुई फरार

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की फेसबुक के जरिए एक बुजुर्ग के प्यार के झांसे में आकर दलालों के चंगुल में फंस गई। बुजुर्ग की मीठी-मीठी बातों में आकर नाबालिग अपना घर छोड़कर उसके साथ नालंदा जिले के राजगीर पहुंच गई। बुजुर्ग उसे बेचने वाला ही था कि इसी दौरान पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए लड़की को दलालों के चंगुल से छुड़ा लिया।

बुजुर्ग प्रेमी के सब्ज बाग में फंस गई नाबालिग

बुजुर्ग प्रेमी के सब्ज बाग में फंस गई नाबालिग

बीते 21 जनवरी को नाबालिग घर से फरार हो गई थी। जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो पुलिस को उसका लोकेशन राजगीर में मिला, जिसके बाद पुलिस ने सात फरवरी को लड़की को राजगीर से छुड़ाकर हजारीबाग के टाटीझरिया लेकर आई। पुलिस के मुताबिक लड़की उन लोगों के चंगुल में फंस गई थी जो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाजार में बेचने का धंधा करते हैं।

प्रेमी के पास जाने के लिए घर से भाग गई लड़की

प्रेमी के पास जाने के लिए घर से भाग गई लड़की

बता दें कि नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है। फेसबुक पर वह अपने प्रेमी द्वारा दिखाए गए सपनों के चंगुल में फंसकर घर से भाग गई थी। लड़की के फरार हो जाने के बाद घरवालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली। इसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में चार लोगों द्वारा नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।

नालंदा में मिली लड़की

नालंदा में मिली लड़की

थाना प्रभारी चंदन साव ने बताया कि लड़की के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए उसे नालंदा जिले के राजगीर से पकड़ा गया। मौका पाकर साथ रह रहे लोग लड़की को छोड़कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+