Jharkhand: रांची में आयोजित होगा भव्य जतरा महोत्सव, सीएम सोरेन होंगे शामिल
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले जतरा महोत्सव में शामिल होंगे। गुरुवार को राष्ट्रीय जतरा समिति के सदस्यों ने सीएम हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया। सीएम हेमंत सोरेन से राष्ट्रीय जतरा समिति के सदस्यों ने 25 जनवरी को मुलाकात की।

राष्ट्रीय जतरा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सोरेन को 31 जनवरी और एक फरवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले दो दिनी जतरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री सोरेन को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड के अतिरिक्त अन्य पड़ोसी राज्यों के जनजातीय समुदायों के कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करनेवालों में समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की, नरेश पाहन, डब्ल्यू मुंडा, नीलम बिरुली, राधा हेंब्रम, सूरज टोप्पो, अमित मुंडा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, मोहन तिर्की, मिथिलेश कुमार, सुरेश मिर्धा, नारायण साहू, विक्की करमाली और राजकिशोर साहू मौजूद थे।
यह भी पढ़ें झारखंड में गृह विभाग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये खास निर्देश












Click it and Unblock the Notifications