सोरेन सरकार ने झारखंड वालों को दी बड़ी राहत, दुपहिया वाहन वालों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल
रांची, 29 दिसंबर: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया कि, झारखंड में पेट्रोल नए साल में 25 रुपये तक सस्ता मिलेगा। लेकिन इस सस्ते पेट्रोल-डीजल का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारक ही उठा सकेंगे। लोगों को इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।
Recommended Video

सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान करते हुए कहा कि, पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी। राज्य की जनता को लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सवा करोड़ लोगों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, एक किसान के घर में मोटरसाइकिल होने के बाद भी वह अपनी फसल बेचने बाजार नहीं जा पा रहा, इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। इस योजना में एक गरीब परिवार प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल-डीजल तक यह राशि प्राप्त कर सकता है।
सोरेन ने कहा कि, सरकार स्टूडेंट्स को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करेगी, ताकि होनहार छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी ना हो। जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहें हैं, इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान सरकार करेगी। गौरतलब है कि झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लगातार सरकार से राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा है।
एसोसिएशन का कहना था कि वैट को 22 प्रतिशत से घटाकर 17 फीसदी किया जाना चाहिए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है।












Click it and Unblock the Notifications