60 साल से अधिक बुजुर्ग कलाकारों को झारखंड सरकार देगी हर महीने 4000 रुपए पेंशन
झारखंड में बुजुर्ग कलाकारों के लिए प्रदेश की सरकार बड़ी आर्थिक मदद मुहैया कराने जा रही है। जिन भी कलाकारों की उम्र 60 साल से अधिक है और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, अपनी कला का सही मंच पर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से पेंशन मुहैया कराई जाएगी।
प्रदेश सरकार पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग द्वारा इन बुजुर्ग कलाकारों को हर माह 4000 रुपए की पेंशन देगी। धनबाद जिला संस्कृति नोडल अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए जिला खेल कार्यलय में आप आवेदन कर सकते हैं।

आवेनदन की अंतिर तारीख 6 अक्टूबर 2023 है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी जिला खेल कार्यालय से हासिल की जा सकती है। इस योजना का लाभ उन कलाकारों को मिलेगा जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। साथ ही वह इस कदर अस्वस्थ्य हैं कि वह अपनी कला की बदौलत गुजर-बसर नहीं कर पा रहा है।
जिन कालाकारों की मासिक आय 8000 रुपए से कम है उन्हें यह पेंशन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड के लोक जनजातीय संगीत, नृत्य, शास्त्रीय संगीत, उपशास्त्रीय नृत्य, उपशास्त्रीय गायन, नाटक सहित अन्य कलाओं में पारंगत कलाकारों को यह पेंशन दी जाएगी जिन्होंने अपनी कला के जरिए उस विद्या को अलग पहचान दी हो।
जिन कलाकारों ने आकाशवाणी, दूरदर्शन, संगीत नाट्य विभाग से मान्यता हासिल की तथा यहां अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी है, उनके पास तकरीबन इसका 10 साल का अनुभव है उन्हें भी पेंशन मुहैया कराई जाएगी।
यही नहीं अगर कोई कलाकार पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जिला, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पिछले 10 साल से हिस्सा लेता आ रहा है उसे भी यह पेंशन दी जा सकती है। इनसे जुड़े दस्तावेजों को भी मुहैया कराना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications