झारखंड सरकार की पहली सालगिरह, जनता को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची। Jharkhand Government complete one Year मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant soren) के नेतृत्व में झारखंड की सरकार को आज एक साल पूरा हो गया है। अपनी पहली सालगिरह के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता को कुछ सौगात देंगे। इसमें 1458.95 करोड़ रुपए की कुल 19 योजनाएं शामिल हैं, जिनमें 1091.92 करोड़ रुपए की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा और 15 नई योजनाएं लॉन्च होंगी। इसके लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में मंच एकदम तैयार है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Hemant Soren

झारखंड सरकार द्वारा आज की जाने वाली प्रमुख घोषणाएं

पेंशन योजना में होगा विस्तार

झारखंड सरकार की पहली सालगिरह के मौके पर की जाने वाली प्रमुख घोषणओं में से एक होगी वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की संख्या में विस्तार करना। राज्य में वृद्धावस्था पेंशन के मौजूदा लाभार्थियों की संख्या 3.5 लाख है, जिसे बढ़ाकर 7 लाख किया जाएगा। इस घोषणा पर सरकार का कुल खर्च 885 करोड़ रुपए होगा।

15 लाख से अधिक लोगों को राशन कार्ड होंगे वितरित

इसके अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 15 लाख से अधिक राशन कार्ड लोगों के बीच बांटे जाएंगे। कोरोना महामारी के दौरान तमिलनाडु में सूती धागे की मिलों में कुछ महिला श्रमिकों को झारखंड की कपड़ा कंपनियों में नौकरी दी जाएगी।

शिलान्यास होने वाली अन्य योजनाएं

- खिलाड़ियों को वित्तीय मदद मिलेगी, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगी।

- सरकार श्री जयपाल सिंह मुंडा प्रवासी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत करेगी, जिसके तहत वंचित वर्गों से हर साल 10 एसटी छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

- रांची के धुर्वा में नेहरू पार्क का नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण योजना

- रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज दो

- रांची जिला के बरहे , बीजुपाड़ा में फार्मा पार्क

- धनबाद जिला के निरसा में लेदर पार्क

- 12 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल शिलान्यास

- चाईबासा में राजकीय फार्मेसी संस्थान

- रांची के सिमलिया, खूंटी के फुदी, रामगढ़ के कैथा, इंडिका के बानो दुमका के शिकारीपाड़ा और गिरिडीह के अकदोनी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

- साहिबगंज के बरहेट जामताड़ा के नारायणपुर और रांची के इरबा सिकिदिरी में ग्रिड सब स्टेशन

इन योजनाओं का होगा उदघाटन

- खूंटी , चतरा, लोहरदगा, जामताड़ा, गोड्डा, बगोदर और हजारीबाग में राजकीय पॉलिटेक्निक

- बीआइटी सिंदरी में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन

- 23 प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उदघाटन

- खूंटी जिले के फुदी में नवनिर्मित सहकारी प्रबंध व प्रशिक्षण संस्थान भवन

- 90 विद्यालय एवं सक्रवाल भवन का डिजिटल उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+