ड्यूटी पर तैनात थे कर्मचारी और अब सरकार ने रद्द कर दी भर्ती परीक्षा, 2,400 से अधिक युवाओं का अब क्या होगा?

Jharkhand Exam Cancelled: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन का सबसे बड़ा असर अब देखने को मिल रहा है। सरकार ने अनियमितताओं के चलते कई परीक्षाओं को रद्द करने के साथ कुछ भर्तियों को अगले आदेश तक रोक दिया है। सबसे ज्यादा सवाल उन अभ्यर्थियों को लेकर उठ रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ परीक्षा पास ही नहीं की, बल्कि चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी भी ज्वाइन कर ली थी।

अब परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद इन कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है। आखिर कितने लोगों की नौकरी पर इसका असर पड़ा है, किस आधार पर नियुक्तियां रद्द होंगी और आगे इन अभ्यर्थियों के पास क्या रास्ता है?

Jharkhand Exam Cancelled

कितने लोगों ने नौकरी ज्वाइन की थी?

उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम दो प्रमुख भर्ती प्रक्रियाओं में चयनित अभ्यर्थी नौकरी ज्वाइन कर चुके थे। इनमें JSSC-CGL और TDPL के जरिए हुई भर्तियां शामिल हैं। रिपोर्टों में JSSC-CGL के करीब 1,975 अभ्यर्थियों के नौकरी ज्वाइन करने की बात सामने आई है। वहीं, TDPL के जरिए हुई नौ परीक्षाओं से जुड़ी भर्तियों में 502 चयनित अभ्यर्थियों के नौकरी ज्वाइन करने का आंकड़ा बताया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी आकड़ा सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Exams Cancelled list: झारखंड में 39 परीक्षाएं रद्द और 6 स्थगित, देखें पूरी लिस्ट

JSSC-CGL के अभ्यर्थियों पर क्या असर?

JSSC-CGL को लेकर झारखंड में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सरकार ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि इस परीक्षा के जरिए चयनित अभ्यर्थियों का एक बड़ा हिस्सा नौकरी ज्वाइन कर चुका था। ऐसे में परीक्षा रद्द होने के फैसले का असर सिर्फ परीक्षा देने वाले युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंच गया है, जो सरकारी सेवा में काम शुरू कर चुके थे।

TDPL की भर्तियों में क्या हुआ?

आउटसोर्स एजेंसी TDPL के जरिए आयोजित परीक्षाओं को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इन परीक्षाओं के साथ उनके नतीजों और भर्ती प्रक्रिया को भी रद्द करने की बात कही है। उपलब्ध रिपोर्टों में TDPL से जुड़ी नौ परीक्षाओं में 502 अभ्यर्थियों के चयन के बाद नौकरी ज्वाइन करने का आंकड़ा सामने आया है। हालांकि, इन नौ परीक्षाओं के नाम और 44 रद्द परीक्षाओं की आधिकारिक सूची के बीच पूरा मिलान अभी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है।

क्या सभी 39 परीक्षाओं में नौकरी जा चुकी है?

यह समझना जरूरी है कि रद्द की गई सभी 39 परीक्षाओं की स्थिति एक जैसी नहीं थी। कई भर्तियां अभी चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में थीं। कहीं प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, तो कहीं मुख्य परीक्षा, शारीरिक जांच या अन्य प्रक्रिया बाकी थी। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि सभी रद्द परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी चली गई। नौकरी ज्वाइन कर चुके अभ्यर्थियों की संख्या को लेकर फिलहाल उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर ही जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: लाठीचार्ज के विरोध में आज BJP का झारखंड बंद, रांची में विधानसभा घेराव बेअसर, CBI जांच पर अड़े छात्र

अब इन अभ्यर्थियों के सामने क्या रास्ता?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि नौकरी ज्वाइन कर चुके अभ्यर्थियों के साथ अब क्या होगा। सरकार के फैसले के बाद प्रभावित युवाओं के बीच असमंजस की स्थिति है। हालांकि, JSSC-CGL और TDPL से जुड़े आंकड़ों को जोड़कर करीब 2,477 का अनुमान सामने आता है, लेकिन इसे सरकार का आधिकारिक संयुक्त आंकड़ा नहीं माना जा सकता। TDPL के 502 अभ्यर्थियों का परीक्षा-वार विवरण स्पष्ट होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी

रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार 25वें दिन भी जारी है। छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के चलते मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की कुछ प्रमुख मांगों को मानते हुए कई परीक्षाओं को रद्द और कुछ को स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि, छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनकी सबसे बड़ी मांग अब भी कायम है। प्रदर्शनकारी छात्र पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+