Jharkhand Exams Cancelled list: झारखंड में 39 परीक्षाएं रद्द और 6 स्थगित, देखें पूरी लिस्ट
Jharkhand Exams Cancelled list: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। सरकार ने मंगलवार देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर इसकी जानकारी दी। रद्द परीक्षाओं में 2014 के बाद JPSC और आउटसोर्स एजेंसी TDPL की ओर से आयोजित परीक्षाएं शामिल हैं।
इनमें डिप्टी कलेक्टर, सिविल जज, सहायक अभियंता, दंत चिकित्सक, औषधि निरीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पदों की भर्तियां शामिल हैं। सरकार ने JPSC-JSSC में सुधार, आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ बनाने और अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें गठित करने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही है।

रद्द की गई 39 भर्ती परीक्षाओं की पूरी लिस्ट
- विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती - विज्ञापन 09/2025
- सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक पद (बैकलॉग) - विज्ञापन 10/2025
- सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक पद (नियमित) - विज्ञापन 11/2025
- ड्रग इंस्पेक्टर - विज्ञापन 12/2025
- सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (बैकलॉग) - विज्ञापन 02/2026
- सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (बैकलॉग) - विज्ञापन 03/2026
- सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (नियमित) - विज्ञापन 04/2026
- मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशलिस्ट) - विज्ञापन 07/2026
- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) - विज्ञापन 22/2023
- सहायक वन संरक्षक - विज्ञापन 03/2024
- फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर - विज्ञापन 04/2024
- सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) - विज्ञापन 05/2025
- सहायक लोक अभियोजक (नियमित) - विज्ञापन 06/2025
- झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 - विज्ञापन 01/2026
- संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (बैकलॉग) - विज्ञापन 05/2026
- संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 (बैकलॉग) - विज्ञापन 06/2026
- फूड सेफ्टी ऑफिसर - विज्ञापन 18/2023
- चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर - विज्ञापन 21/2023
- संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 - विज्ञापन 01/2024
- 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती - विज्ञापन 06/2013
- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) - विज्ञापन 10/2015
- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विशेष भर्ती - विज्ञापन 11/2015
- मृदा संरक्षण पदाधिकारी - विज्ञापन 12/2015
- सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी - विज्ञापन 03/2015
- सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (बैकलॉग) - विज्ञापन 04/2015
- फूड सेफ्टी ऑफिसर - विज्ञापन 01/2016
- डेंटिस्ट (बेसिक कैडर) - विज्ञापन 02/2016
- संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (बैकलॉग) - विज्ञापन 27/2017
- कॉमर्शियल टैक्सेस (लिमिटेड) परीक्षा - विज्ञापन 10/2010
- संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2016 - विज्ञापन 23/2016
- जियोलॉजिस्ट एवं केमिस्ट भर्ती - विज्ञापन 01/2017 और 02/2017
- सहायक लोक अभियोजक - विज्ञापन 03/2018
- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियमित - विज्ञापन 12/2018
- संयुक्त सहायक अभियंता भर्ती - विज्ञापन 05/2019
- संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021 - विज्ञापन 01/2021
- डेंटल डॉक्टर भर्ती - विज्ञापन 01/2022
- 6वीं सीमित उप समाहर्ता - विज्ञापन 11/2018
- झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 - विज्ञापन 08/2025
- CGL परीक्षा - विज्ञापन 10/2023
ये भी पढे़ं: भाई,भाभी,साला-साली से ममेरे भाई तक सब बने अफसर, कौन है अभय तिवारी? जो बना झारखंड छात्र आंदोलन का विलेन
अगले आदेश तक स्थगित हुईं 6 परीक्षाएं
- फूड एनालिस्ट - विज्ञापन 05/2024
- डिप्टी डायरेक्टर, प्रॉसिक्यूशन - विज्ञापन 03/2025
- प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष - विज्ञापन 04/2025
- इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज - विज्ञापन 01/2025
- बॉयलर इंस्पेक्टर - विज्ञापन 02/2025
- डायरेक्टर - विज्ञापन 07/2025
ये भी पढे़ं: 4 दौर की बातचीत, लाठी चार्ज, इस्तीफा और गिरफ्तारी! कैसे छात्रों के आगे झुकी हेमंत सरकार, देखें पूरी टाइमलाइन?
अनियमितताओं की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का अनुरोध
झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC में अनियमितता व कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध करने का फैसला किया है। दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गठित कमेटी को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
