झारखंडः जैंप कैंप में 13 जवानों की हत्या का आरोपित तूफान मांझी गिरफ्तार

धनबाद। झारखंड के गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह जिले के पीरटांड पुलिस की टीम ने सोमवार को कुख्यात तूफान उर्फ तूफानी मांझी उर्फ किशोर चंद किस्कू को पीरटांड थाना क्षेत्र के झरहा स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया नक्सली तूफानी मांझी तोपचांची में जैप कैंप पर हमला कर 13 जवानों की हत्या में आरोपित एक लाख रुपये का इनामी था। साल 2001 में तोपचांची कांड के बाद से ही पुलिस को तूफान की तलाश थी।

Jharkhand giridih police arrested one lakh rupee prize naxali toofan manjhi

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर स्थित मांझीडीह चौक के समीप से किया। पकड़ा गया नक्सली पहले पतिराम मांझी दस्ता में शामिल था लेकिन वर्तमान समय वह एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा के दस्ते में शामिल होकर नक्सली गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर एक लाख का इनाम है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि तूफान मांझीडीह इलाके में सक्रिय है। जिसके आधार डुमरी एसडीपीओ निरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाई गई। जिसके आधार पर मांझीडीह चौक से उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी है। साथ ही उसने गिरिडीह सहित धनबाद जिले के नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। नक्सली घटनाओं में शामिल रहने वाला तूफान संगठन में काम करने के क्रम में आधा दर्जन नामों के कारण चर्चित रहा। जिसमें तूफान, किशोर, राजकुमार व अनिल जैसे नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+