झारखंडः जब स्कूल पहुंचा प्रेमी तो 9वीं की छात्रा ने बताया भाई फिर उसी के साथ बाइक पर हो गई फरार

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ रही छात्रा अपनी प्रेमी को स्कूल में भाई बताकर उसके साथ फरार हो गई। सोमवार को जब छात्रा स्कूल नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसके साथ ही छात्रा के गायब होने की जानकारी विभाग के पदाधिकारियों को दी गई। इसके अलावा छात्रा के परिजनों से भी पूछताछ की गई।

थाना प्रभारी के पास की शिकायत

थाना प्रभारी के पास की शिकायत

हालांकि परिजनों ने भी छात्रा की कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद मंगलवार दोपहर विद्यालय की वार्डन अन्य सहयोगियों के साथ वरीय पदाधिकारियों को लेकर पचंबा थाने पहुंची। थाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर, जिला शिक्षक अधीक्षक अरविंद कुमार, एपीओ अभिनव सिन्हा सहित कस्तूरबा की वार्डन व शिक्षिकाओं ने थाना प्रभारी से बातचीत की।

फरार छात्रा को प्रेमी के साथ किया बरामद

फरार छात्रा को प्रेमी के साथ किया बरामद

थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह से इस मामले में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत करने के बाद फरार छात्रा की बरामदगी को लेकर लिखित आवेदन किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने फरार छात्रा की बरामदगी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी का अभियान चलाया। इस दौरान फरार छात्रा और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद के महेशमुंडा के पास से बरामद कर लिया।

प्रेमी की बाइक भी की गई बरामद

प्रेमी की बाइक भी की गई बरामद

पकड़ा गया प्रेमी रवि रजक देवघर के मधुपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित युवक की बाइक को भी जब्त किया है। पचंबा पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में आरोपित युवक व छात्रा से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि विद्यालय से एक छात्रा के गायब होने के मामले में विभाग की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अलग-अलग टीमों का किया गया गठन

अलग-अलग टीमों का किया गया गठन

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि छात्रा की बरामदगी को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पिर छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान छात्रा को महेशमुंडा के पास से बरामद करते हुए आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+