झारखंडः सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा हुई 6 माह की गर्भवती, कराया गर्भपात

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड स्थित सरकारी आवासीय विद्यालय में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नौंवी की छात्रा गर्भवती हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जबकि कांडी थाने की पुलिस और सीडब्ल्यूसी की टीम ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जांच करने की कोशिश की पर पीड़िता और उसके परिजन घर पर नहीं मिले।

कक्षा 9 की छात्रा हो गई गर्भवती

कक्षा 9 की छात्रा हो गई गर्भवती

वहीं स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनिता देवी का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। विद्यालय की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं गांव की मुखिया प्रतिनिधि गफुर अंसारी का कहना है कि छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है और मामले की छानबीन जारी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनन्दन मंडल का कहना है कि छात्राएं छुट्टी के दौरान घर भी जाती है तो ऐसे में हर एंगल से छानबीन जारी है।

6 माह की थी गर्भवती तो परिजनों ने कराया गर्भपात

6 माह की थी गर्भवती तो परिजनों ने कराया गर्भपात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा का गर्भपात करा दिया गया है। वहीं डीसी के आदेश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम का गठन भी किया गया है। टीम ने बीते सोमवार को स्कूल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जिसके अनुसार बीते 18 जनवरी को शिक्षकों को छात्रा का शरीर देखकर आशंका हुई तो उन्होंने घरवालों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन छात्रा को नर्सिंग होम में ले जाकर उसका गर्भपात कराया। जानकारी के अनुसार छात्रा 6 महीने की गर्भवती थी।

परिजन गांव छोड़कर चले गए

परिजन गांव छोड़कर चले गए

जांच टीम इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि छात्रा स्कूल में गर्भवती हुई है या फिर अवकाश के दौरान घर में। हालांकि परिजन छात्रा को लेकर गांव से चले गए हैं। ऐसे में टीम का परिजनों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही गढ़वा के ही दूसरे सरकारी आवासीय विद्यालय में छात्रा के मां बनने का मामला सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+