झारखंडः गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, प्रेमी को बचाने के लिए नाबालिग लड़की ने रच दी सामूहिक रेप की झूठी कहानी
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में दलित परिवार की नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में आरोपित उसका प्रेमी ही निकला। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को रिमांड पर भेज दिया गया है। पीड़िता ने न्यायालय के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दिए बयान में प्राथमिकी के ठीक उलट बात बताई।

लड़की ने पुलिस को बताई थी झूठी कहानी
नाबालिग ने कोर्ट में दिए गए बयान में कहा कि वह अपने नाबालिग प्रेमी के साथ खेत में सहमति से शारीरिक संबंध बना रही थी। उसी वक्त समीर खान और शम्मी खान ने उन दोनों को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी को बचाने के मकसद से झूठी कहानी बनाते हुए शम्मी और समीर के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था।

लड़की ने ऐसे रची गैंगरेप की झूठी कहानी
इससे पहले पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने मेरल थाना क्षेत्र के समीर खान और शम्मी खान को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता एक सरकारी स्कूल में छठवीं क्लास की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती है। वह दो मार्च को नदी किनारे अपने खेत पर जा रही थी।

पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा
यहां पहले से घात लगाए समीर और शम्मी ने उसे पकड़े लिया और एक पेड़ की ओट में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद से ही दोनों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications