Jharkhand Election: ये 9 सीटें तय कर सकती हैं झारखंड के नतीजे, पढ़िए लोकसभा चुनाव में किसे मिली थी बढ़त?

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में जेएमएम की अगुवाई वाली सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और बीजेपी की अगुवाई वाले विपक्षी एनडीए में कड़ा मुकाबला होने की संभावना लग रही है। कई सीटों पर कांटे की लड़ाई का अनुमान है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। जादुई आंकड़ा पार करने के लिए किसी भी गठबंधन को 41 सीटों की आवश्यकता है। लेकिन, 9 सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले चुनाव के प्रदर्शन को देखने से लगता है कि वही हार-जीत का फैसला कर सकते हैं।

2019 के झारखंड विधानसभा चुनावों में 9 सीटें ऐसी रही थीं, जहां हार-जीत का फैसला बहुत ही कम वोटों के अंतर से हुआ था। इसलिए, उन सभी नौ सीटों पर इस बार भी दोनों गठबंधनों के बीच महामुकाबला होने की संभावना है।

jharkhand election

बीजेपी का इस चुनाव में बढ़ा कुनबा
वैसे पिछली बार के मुकाबले सत्ताधारी जेएमएम की अगुवाई वाले गठबंधन में जहां सीपीआई (एमएल) का साथ बढ़ा है, वहीं बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जेडीयू और एलजीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पार्टी भी अलग चुनाव लड़ी थी। लेकिन, वे अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर चुके हैं और खुद प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष होने के नाते चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे हैं।

कम अंतर वाली 9 में से 5 सीटें बीजेपी जीती थी
2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 9 सीटों पर बीजेपी और जेएमएम गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, वे हैं- देवघर, गोड्डा, कोडरमा, मांडू, बाघमारा, सिमडेगा, नाला और जामा। इनमें से 5 सीटों पर बीजेपी जीती थी। वहीं जेएमएम और उसकी सहयोगी कांग्रेस को 2-2 सीटें मिली थीं। लेकिन, तब से लेकर अबतक राज्य का चुनावी समीकरण काफी बदल चुका है और बीते लोकसभा चुनावों में उसका प्रभाव भी देखने को मिल चुका है।

पिछले विधानसभा चुनावों में इन 9 सीटों पर जीत का औसत अंतर 2,349 वोटों का रहा था। सिमडेगा में तो सिर्फ 285 वोटों से फैसला हुआ था। यहां कांग्रेस ने बीजेपी को हराया था। इसी तरह से बाघमारा में बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 824 वोटों के अंतर से हरा दिया था। जिन चार सीटों पर भाजपा हारी थी, उन सभी पर वह दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि, तीन सीटों पर जेएमएम-कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी दूसरे स्थान पर रही थी। बाकी 2 सीटों में से एक पर एजेएसयू और दूसरे पर कांग्रेस का उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे।

लोकसभा चुनावों में सिर्फ 4 विधानसभा सीटों में बहुत कम वोटों से बढ़त
अगर 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 9 सीटें ऐसी थीं, जहां हार और जीत का फैसला बहुत ही कम मतों से हुआ था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनावों में ऐसी विधानसभा सीटों की संख्या घटकर 4 ही रह गई थी। इन चार सीटों में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की महगामा सीट पर कांग्रेस को सिर्फ 121 वोटों से बढ़त हासिल हुई है। वहीं जमशेदपुर की घाटशिला में बीजेपी उम्मीदवार को सिर्फ 795 वोटों की बढ़त हासिल हुई।

वहीं गिरिडीह की टुंडी और राजमहल लोकसभा की राजमहल विधानसभा में जेएमएम प्रत्याशी को क्रमश: 933 और 3,597 वोटों की ही बढ़त मिल सकी थी।

उन 9 सीटों पर लोकसभा चुनावों में 8 पर बीजेपी गठबंधन को बढ़त
हम जिन 9 विधानसभा सीटों से इस बार का चुनाव परिणाम तय होने की संभावना देख रहे हैं, उनमें से बीते लोकसभा चुनावों जेएमएम गठबंधन की ओर से सिर्फ 1 सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिली थी। जबकि, बाकी की 8 सीटों पर बीजेपी और एजेएसयू (AJSU) गठबंधन आगे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+