कल्पना के सामने नहीं टिक पाई BJP,हेमंत के जेल जाने का हुआ फायदा, मंईयां ने डुबोई नैया, JMM की जीत की 5 वजह

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) वाली गठबंधन इंडिया ब्लॉक की प्रचंड जीत हो गई है। जेएमएम वाली गठबंधन इंडिया ब्लॉक 56 सीटों पर जीत गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) वाली एनडीए गठबंधन 26 सीटों पर सिमट गई है।

हेमंत सोरेन ने सिर्फ चुनाव नहीं जीता है बल्कि इतिहास रच दिया है। झारखंड में हेमंत सोरेन की ये पहली सरकार है, जो दूसरी बार लगातार सत्ता में आएगी। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 41 है। भाजपा की घुसपैठ और रोटी-बेटी-माटी से लेकर बंटेंगे तो कंटेंगे का मुद्दा फेल हो गया है। वहीं जेएमएम की मंईयां सम्मान योजना, फ्री बिजली बिल, हेमंत सोरेन का जेल जाना, कल्पना सोरेन का सबसे ज्यादा चुनावी रैली करना...ये सारे फैक्टर हैं, जो JMM की जीत की बड़ी वजह बने हैं।

Jharkhand Election Result 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM की जीत की 5 बड़ी वजह

🔴 1. मंईयां सम्मान योजना: हेमंत सोरेन को सबसे ज्यादा फायदा मंईयां सम्मान योजना का मिला है। इस योजना के तहत हेमंत सोरेन सरकार ने हर माह 2500 भेजने का वादा किया है। इससे पहले एक हजार रुपये भेजा जा रहा था।

🔴 2. कल्पना सोरेन का काट नहीं खोज पाई भाजपा: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अकेले चुनाव में 100 से ज्यादा रैली की है। हेमंत ने जीत का क्रेडिट पत्नी को दिया है।

🔴 3. हेमंत सोरेन के जेल का मिला फायदा: हेमंत सोरेन के जेल जाने से उनकी पार्टी को सहानुभूति वोट खूब मिले हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोपों में पांच महीने जेल में रहे थे।

🔴 4. 100 युनिट बिजली बिल माफ का मुद्दा भी जेएमएम के लिए काम का रहा है।

🔴 5. जेएमएम के लिए पिछली बार की तरह बाहरी-भीतरी का मुद्दा उनके लिए गेमचेंजर साबित हुआ। चम्पाई सोरेन का जेएमएम छोड़कर भाजपा में जाने का फायदा भी जेएमएम को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+