'बांग्लादेश के पूर्व PM शेख हसीना को क्यों शरण दिया', घुसपैठियों के आरोप पर हेमंत सोरेन ने BJP को दिया जवाब
Jharkhand Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार (03 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के घुसपैठियों को संरक्षण देने के आरोप पर पलटवार किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। सीएम हेमंत सोरेन ने ने बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सीएम सोरेन ने कहा कि सीमा की सुरक्षा केंद्र की जिम्मेदारी होती है, तो राज्य सरकार कैसे इसके लिए जिम्मेदार है।
गढ़वा विधानसभा सीट के रांका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि भाजपा और उसके नेता झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के बारे में किस आधार पर दावा कर रहे हैं, "जब कोई पहचान नहीं है। मैं जानना चाहूंगा कि क्या भाजपा की बांग्लादेश के साथ किसी तरह की आंतरिक समझ है।"

ये भी पढ़ें- 'झारखंड में लागू किया जाएगा UCC', चुनाव के बीच बंगाल में घुसपैठ पर क्या बोले अमित शाह?
हेमंत सोरेन बोले- 'बांग्लादेश के पूर्व PM शेख हसीना को क्यों शरण दिया'
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का अपने यहां प्लेन उतारने क्यों दिया? क्यों बांग्लादेश के पूर्व पीएम शेख हसीना को शरण दिया गया है।''
सीएम हेमंत सोरेन बोले, ''आप बोल रहे थे कि देश संविधान से चलेगा। कायदे कानून से चलेगा। हर वर्ग, हर समाज को उसका अधिकार मिलना चाहिए। मैं ये जानना चाहता हूं कि बांग्लादेश के साथ अंदर ही अंदर कोई समझौता है।'
सीएम हेमंत सोरेन बोले, ''आप ही सोचिए बांग्लादेश की सीमा की सुरक्षा किसकी जिम्मेदारी है? ये मेरे नहीं, भारत सरकार की जिम्मेदारी है। इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं है। बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाले आपके साथी राज्यों से घुसकर आते हैं। वहां घुसपैठ ये क्यों नहीं रोकते हैं?
ये भी पढ़ें- कोल्हान करेगा तय, झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? JMM के किले में भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर!
हेमंत सोरेन बोले- UCC नहीं लागू करने देंगे
सीएम हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड में कभी भी UCC लागू नहीं होने देंगे। बाहर से आने वाले लोग सिर्फ और सिर्फ जहर उगलने और घर तोड़ने वाले लोग हैं। झारखंड में न UCC और न ही NRC लागू किया जाएगा। यहां सिर्फ सीएनटी और एसपीटी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications